सड़कों के निर्माण में कटने वाले पेड़ों की भरपाई करेगी, 500 एकड़ में वन लगाने की योजना: दुष्यंत चौटाला

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा सरकार वन लगाने के लिए वैकल्पिक तौर पर करीब 500 एकड़ भूमि की तलाश कर रही है ताकि सड़क आदि के निर्माण और चौड़ा करते समय कटाई किए गए पेड़ों की भरपाई की जा सके। इससे लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों के निर्माण और चौड़ाई के काम को भविष्य में गति मिल सकेगी। दुष्यंत चौटाला यहां विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए प्रश्न का जवाब दे रहे थे।

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि कैथल से चीका तक (कैथल शहर, सीवन कस्बा और चीका को छोड़कर) 4-लेन का कार्य केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि के तहत 129.40 करोड़ रूपये की मंजूरी 30 मार्च 2023 को दी गई थी। उन्होंने बताया कि हालांकि, कैथल-चीका-पटियाला रोड पर 40 मिमी. बिटुमिनस कंक्रीट के प्रावधान के साथ विशेष मरम्मत के कार्य के लिए 16 नवंबर 2022 को 844.28 लाख रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति पहले ही दी जा चुकी थी।

Dushyant Chautala about Plan to plant

एक अन्य सवाल के जवाब में डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने बताया कि हरियाणा राज्य ओद्यौगिक एवं अवसंरचना विकास निगम ने अल्ट्रा मेगा प्रोजेक्ट के तहत मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) की लगभग 800 एकड़ भूमि आवंटित की है। उन्होंने बताया कि खरखौदा में ओद्यौगिक मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) के विकास के लिए सार्वजनिक उद्देश्य के लिए वर्ष 2013 में लगभग 3200 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया गया था। इसके अतिरिक्त भूमि के छुटे हुए टुकड़े जो कि लगभग 18 एकड़ जमीन का अधिग्रहण 2016 में किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+