जनता ने भव्य को दी आदमपुर के नेतृत्व की जिम्मेदारी : दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आदमपुर उपचुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा-जजपा गठबंधन के उम्मीदवार भव्य बिश्नोई को जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि जनता ने भव्य को वोटों के अच्छे अंतर की जीत के साथ आदमपुर का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपी है। दुष्यंत चौटाला ने भव्य को संबोधित कर कहा कि अब वे अगले दो साल मजबूती के साथ अपने आपको आदमपुर की जनता को समर्पित करते हुए शिक्षित अनुभव से युवा नेतृत्व को आगे ले जाएं।

 People have given the responsibility of leadership of Adampur to Bhavya: Dushyant Chautala

उपमुख्यमंत्री ने जीत के लिए भाजपा-जजपा के सभी साथियों का धन्यवाद किया और कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत ने करीब 16 हजार वोटों के अंतर से इस सीट को जितवाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि एक-एक साथी की मेहनत के कारण सभी गांवों में वोट की लीड को बढ़ाया। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यह जीत गठबंधन सरकार के जनहितैषी कार्यों पर जनता की मुहर है। उन्होंने आदमपुर की जनता का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+