हड़ताल पर चल रहे PCS अधिकारी लौटेंगे ड्यूटी पर, सोशल मीडिया पर सीएम भगवंत मान की हुई जमकर तारीफ

फेसबुक और ट्विटर यूजर्स ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के फैसले की तारीफ करते हुए भविष्य में भी ऐसे फैसले लेने और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।

भगवंत मान

पिछले कुछ दिनों से हड़ताल पर चल रहे राज्यभर के पी.सी.एस. अधिकारियों को वापस ड्यूटी पर बुलाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा बुधवार सुबह दी गई घुड़की का असर बेशक दोपहर को हड़ताल खत्म होने के रूप में देखने को मिला लेकिन मान के इस कदम को सोशल मीडिया पर साहसिक फैसला बताकर यूजर्स ने मुख्यमंत्री द्वारा बरती गई सख्ती की जमकर तारीफ की।

ज्यों ही मान ने अपने ट्विटर हैंडल के साथ अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अधिकारियों को जारी की गई चिट्ठी पोस्ट की, यूजर्स की प्रक्रिया भी मुख्यमंत्री के पक्ष में आनी शुरू हो गई। लोग आज सी.एम. के पक्ष में खुलकर कमैंट लिख रहे थे।मुख्यमंत्री द्वारा अधिकारियों को दी गई चेतावनी को लोग मास्टर स्ट्रोक मान रहे हैं। ट्विटर और फेसबुक पर लोगों ने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्ती करने और उनकी नकेल कसने की बात भी कही। फेसबुक और ट्विटर यूजर्स ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के फैसले की तारीफ करते हुए भविष्य में भी ऐसे फैसले लेने और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की बात कही।एक यूजर बलजीत सिंह ने लिखा-भगवंत मान जी यह आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण समय है और इम्तिहान की घड़ी है। अगर यहां आप ढीले पड़ गए तो आम आदमी पार्टी हाशिए पर चली जाएगी। अगर सिविल सर्विस रूल में कोई तबदीली करनी है तो वह भी कर दी जानी चाहिए।

सोशल मीडिया पर ऐसे हुई सी.एम. मान की बल्ले-बल्ले

रशपिंदर भुल्लर नामक फेसबुक यूजर ने लिखा कि ऐसा फैसला आज तक कोई सरकार नहीं ले सकी और वह भ्रष्टाचारियों की हां में हां ही मिलाती रही है। जो अधिकारी तंग हैं उनको घर भेजा जाए और बेरोजगार युवाओं को मौका दिया जाए।धीरज वर्मा : बहुत अच्छे, आपको सख्ती से ही काम करना होगा, नहीं तो पंजाब को संभालना बहुत मुश्किल है।
एडवोकेट प्रभजोत सिंह रियाड़: इसे कहते हैं भ्रष्टाचार को किसी भी कीमत पर सहन न करना। हम मुख्यमंत्री का पूर्ण समर्थन करते हैं।
सतनाम: शहीद भगत सिंह के पंजाब को ऐसे लोगों ने बहुत लूटा है। इनमें से किसी को भी बख्शा नहीं जाना चाहिए। मुख्यमंत्री जी, पंजाब आपके साथ है।
प्यारा सिंह: ऐसे अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि ये अपनी ड्यूटी करने में विफल साबित हुए हैं और उन्होंने भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है।
लवप्रीत संधू: बहुत बढिय़ा फैसला, भ्रष्ट अधिकारियों पर नकेल कसनी चाहिए।
अमरीक सिंह मेहता: बहुत हिम्मत वाला फैसला है मान साहिब, इसी तरह कड़े फैसले लोगे तो सुधार संबंधी आशा की किरण दिखेगी।
सुरेंद्र पाल सिंह: एक ईमानदार मुख्यमंत्री ही ऐसे फैसले ले सकता है।
संदीप सिंह आनंद: सभी पंजाबी इस फैसले का समर्थन करते हैं।
इंद्रजीत सिंह: आज मुख्यमंत्री वाली असली ताकत दिखाई है।
विकास गौतम: जो भी हड़ताल पर जाता है उसे डिसमिस कर देना चाहिए, क्योंकि पंजाब में बहुत सारे बेरोजगार और मेहनती लोग हैं जो सिर्फ एक मौका चाहते हैं।
प्रकाश बराड़: सही फैसला है, आज कोई आपको गलत नहीं कहेगा।

यह भी पढ़ें- भगवंत मान सरकार ने शिक्षकों के लिए किया बड़ा ऐलान, पुरानी पेंशन स्कीम देने के लिए सूचना जारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+