Rajasthan: हमारे राहुल गांधी भी शिव भक्त हैं: सीएम अशोक गहलोत

Rajasthan: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को शिव भक्त बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी शिव भक्त हैं। गहलोत ने राजसमंद जिले के नाथद्वारा कस्बे में निर्मित 369 फुट ऊंची शिव प्रतिमा 'विश्वास स्वरूपम' का लोकार्पण करने के बाद संवाददाताओं से यह बात कही।

हमारे राहुल गांधी भी शिव भक्त हैं: सीएम अशोक गहलोत

उन्होंने कहा कि 10 साल में मूर्ति बहुत शानदार बनकर तैयार हो गई और मैं समझता हूं कि देश भर में शिवभक्त आज बहुत खुश होंगे। उन्होंने कहा कि आपको मालूम है कि हमारे राहुल गांधी जी भी शिवभक्त हैं और शिव भक्ति करने वाला कौन हो सकता है आप जान सकते हैं। शिव की आराधना करने वाला क्या व्यक्तित्व रखता है आप जानते हैं और शिव भगवान का संदेश क्या है वह भी आप जानते हैं। मुझे खुशी है कि मूर्ति बनकर तैयार हो गई।

उल्लेखनीय है कि नाथद्वारा की गणेश टेकरी पर 51 बीघा की पहाड़ी पर इस प्रतिमा को बनाने में लगभग 10 साल लगे हैं। इसका निर्माण तत पदम संस्थान द्वारा किया गया है और इसमें भगवान शिव ध्यान की मुद्रा में हैं। इसे दुनिया की अपनी तरह की सबसे ऊंची शिव प्रतिमा बताया जा रहा है।

बताद दें कि उदयपुर शहर से करीब 45 किमी दूरइस प्रतिमा का निर्माण टाट पदम संस्थान द्वारा किया गया है। प्रतिमा के उद्घाटन के बाद 29 अक्टूबर से 6 नवंबर तक 9 दिनों तक धार्मिक, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की एक सीरीज आयोजित की जाएगी। वही. मुरारी बापू भी रामकथा का पाठ करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+