पराली निपटान के लिए खरीदी मशीनों की जांच शुरू, 100 करोड़ के घोटाले की आशंका
चंडीगढ़: पंजाब की भगवंत मान सरकार की तरफ से पिछली सरकार के समय खरीदी गई पराली के निपटान को लेकर मशीनों के मामले की जांच शुरू की गई है। इस मामले में 100 करोड़ के घोटाले की आशंका जताई जा रही है।

पंजाब सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार एक्शन में हैं। मंत्री कुलदीप धालीवाल ने कहा कागजों में मशीनें ज्यादा खरीदी दिखाई गई है लेकिन गांवो में मशीने कम पहुंची है।
सूत्रों के हवाले से यह भी जानकारी मिल रही है कि सरकार ने फाइल विजिलेंस विभाग को भी जांच के लिए भेज दी है।












Click it and Unblock the Notifications