हरियाणा में आशा वर्कर्स के निकाय, पंच और सरपंच चुनाव लड़ने पर रोक, फैसले का हो रहा है विरोध

चंडीगढ़। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य कमेटी ने आशा वर्कर्स और फैसिलिटेटर्स को स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने और पंच/सरपंच या अन्य चुने हुए किसी पद पर रहने से रोकने के लिए एनएचएम मिशन निदेशक द्वारा जारी दिशा-निर्देशों पर घोर आपत्ति दर्ज की है और उन्हें वापिस लेने की मांग की है। गौरतलब है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा के निदेशक द्वारा 10 नवंबर 2020 को दिशा-निर्देश जारी किए गए थे जिनमें यह शर्त लगाई गई है कि आशा वर्कर अपना काम करते हुए सरपंच, पंच या अन्य चुने हुए पद पर नहीं रह सकती। उसे इनमें से एक पर ही रहना होगा। उन्हें यह अंडरटेकिंग देनी होगी कि वे आशा के अलावा और कोई पंच/ सरपंच के पद पर नहीं हैं।

 Opposition to ban Asha workers from contesting civic, panch and sarpanch elections in Haryana
ब्यान जारी करते हुए राज्य महासचिव उषा सरोहा व अध्यक्ष सविता ने कहा कि भाजपा सरकार एक तरफ महिला सशक्तिकरण का दम भरती है, दुसरी तरफ इन दिशा-निर्देशों के जरिए हजारों आशा वर्कर्स व फैसिलिटेटर्स को चुनाव लड़ने के अधिकार से वंचित कर रही है। इससे पहले भी पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50% आरक्षण देने के नाम पर उनसे बाकी 50 प्रतिशत सीटों पर चुनाव लड़ने का अधिकार छीन लिया गया है। साल 2016 में भी शिक्षा, शौचालय, बिजली का बिल संबंधी कई अनाप-शनाप शर्तें लगातार गरीब व दलित महिलाओं को बड़ी संख्या में चुनाव लड़ने के अधिकार से वंचित किया गया था और अब आशा वर्कर्स एवं फैसिलिटेटर्स जैसी कामकाजी महिलाओं के चुनाव लड़ने के अधिकार पर हमला किया गया है।

पानीपत :पंचायत चुनाव के पहले चरण में नामांकन वापिस लिए जाने की समय सीमा पूरी हो चुकी है। जिले में पानीपत खंड के अंतर्गत खोतपुरा ग्राम पंचायत के वार्ड 6 से पंच पद के अन्य प्रत्याशी द्वारा नामांकन वापिस लिए जाने के बाद एमबीए (वित्त प्रबंधन) पास दीपक कुमार पुत्र सुमेर सिंह ही पंच पद के एकमात्र प्रत्याशी बचे हैं। इस प्रकार उन्हें सर्वसम्मति से पंच चुन लिया गया है|

गांव के बड़े बुजुर्ग लोगों ने सौहार्द और भाईचारे की राह पर बढ़ाए गए इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि आपसी सहमति बनने से प्रशासन में सकारात्मक संदेश जाता है और इससे चुनाव प्रक्रिया पर खर्च होने वाले समय और संसाधनों की भी बचत होती है जिसका सदुपयोग विकास में कर्यो किया जा सकता है| वहीं दीपक ने कहा कि बड़ों के मार्गदर्शन और सामुदायिक सहयोग से गांव के सुन्दरीकरण सहित बेहतरी के लिए नवोन्मेषी प्रयास करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+