OPINION: छत्तीसगढ़ में लाखों परिवारों को मिला घरेलू नल कनेक्शन, CM भूपेश बघेल की अगुवाई में हुआ शानदार काम
CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल सरकार ने हर घर में पीने योग्य पानी पहुंचाने के मिशन को गति देने का काम किया है। छत्तीसगढ़ सरकार की इस गतिशीलता का लाभ संपूर्ण राज्य को मिल रहा है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में तस्वीर तेजी से बदल रही है। कई मीडिया रिपोर्टस और एनजीओ ने अपने सर्वे में पाया है कि ग्रामीण अंचलों में मुफ्त घरेलू नल कनेक्शन देने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में जल जीवन मिशन के अंतर्गत घरों में शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत सितंबर माह तक 49 लाख 93 हजार 042 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन दिए जाने के विरूद्ध वर्तमान में 29 लाख 69 हजार 740 घरेलू नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं।
इसके साथ-साथ छत्तीसगढ़ के 39 हजार 113 स्कूलों, 37 हजार 502 आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा 15 हजार 625 ग्राम पंचायत भवनों और सामुदायिक उप-स्वास्थ्य केन्द्रों में टेप नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की व्यवस्था की गई है। छत्तीसगढ़ का महासमुंद जिला 01 लाख 147 हजार 225 ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन देकर सबसे आगे है। इसी तरह जांजगीर-चांपा 01 लाख 47 हजार 149, रायपुर जिले में 01 लाख 46 हजार 737 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन देने में दूसरे और तीसरे स्थान पर है।
सीएम भूपेश बघेल की अगुवाई और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरु रुद्रकुमार के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रदेश में प्रति व्यक्ति, प्रतिदिन 55 लीटर के मान से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है, इसके लिए सभी जिलों में कार्ययोजना तैयार कर तेजी से कार्य किए जा रहे हैं।
इस मिशन के माध्यम से घरेलू नल कनेक्शन के अतिरिक्त स्कूल, उप-स्वास्थ्य केंद्र एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी रनिंग वाटर की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही साथ छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी के अंतर्गत बनाए गए गौठानों में भी पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।
गौरतलब है कि सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी डॉ. एस. भारतीदासन एवं मिशन संचालक आलोक कटियार द्वारा जमीनी स्तर पर राज्य में सिंगल विलेज स्कीम और मल्टी विलेज स्कीम और अन्य पेयजल योजनाओं सहित जल जीवन मिशन के कार्यों का क्रियान्वयन की निरंतर मॉनीटरिंग की जा रही है। भूपेश बघेल सरकार के कार्यों से जनता में मन में सरकार के प्रति भरोसाबा बढ़ा है। चाहे राज्य सरकार की खुद की योजनाएं हो,या केंद्र सरकार की योजनाएं ,सभी योजनाओं के उचित क्रियान्वयन को राष्ट्रीय स्तर पर सराहना मिल रही है।












Click it and Unblock the Notifications