CG Congress List: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस उम्मीदवारों की लिस्ट कब आएगी? दीपक बैज ने बताया सीक्रेट प्लान
CG Congress Candidate List: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा कर चुकी है। ऐसे में अब लोगों को कांग्रेस की लिस्ट का भी बेसब्री से इंतजार है। कांग्रेस सूची को लेकर अब पीसीसी चीफ दीपक बैज ने बड़ा बयान दिया है।
दीपक बैज ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन विधानसभा सीट पर सिंगल नाम तय है। उनपर मुहर लगेगी। कांग्रेस में कहीं भी असमंजस की स्थिति नहीं है। पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट 10 अक्टूबर के बाद जारी की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि, अभी भी कई उम्मीदवारों को लेकर मंथन जारी हैं। मंथन पूरा होते ही प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी जाएगी।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कांग्रेस ने पहली लिस्ट के लिए करीब 15 नाम फाइनल कर लिए हैं। जिनमें टीएस सिंह देव,भूपेश बघेल और ताम्रध्वज साहू जैसे बड़े नाम शामिल हैं। पहली लिस्ट में पाटन से भूपेश बघेल, अंबिकापुर से टीएस सिंह देव, दुर्ग ग्रामीण से ताम्रध्वज साहू, साजा से रविंद्र चौबे, कवर्धा से मोहम्मद अकबर, सीतापुर से अमरजीत भगत, रायपुर पश्चिम से विकास उपाध्याय, कोंडागांव से मोहन मरकाम, राजिम से अमितेश शुक्ल, खरसिया से उमेश पटेल, सक्ति से चरणदास महंत, अभनपुर से धनेंद्र साहू, डोंडीलोहारा से अनिला भेड़िया, आरंग से शिव डहरिया, कोंटा से कवासी लखमा जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
अटकलें लगाई जा रही हैं कि पहली सूची में कांग्रेस लगभग 25 उम्मीदवारों की घोषणा कर सकती है। जिसमें सबसे पहले तो बड़े नेताओं के नाम शामिल हैं। इसके बाद उन सीटों पर उम्मीदवार घोषणा होंगे जहां से केवल एक दावेदार ने आवेदन दिया है।
सूत्रों के अनुसार, रायपुर में 2 दिन तक चली मैराथन बैठक के बाद इन नामों पर सहमति बन गई है। हालांकि, जल्द ही इस बारे में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। माना जा रहा है कि कांग्रेस किसी भी तरह के बगावत से बचने के लिए ऐसा कर रही है ताकि, द्वंद्व वाली सीटों में बागियों को बगावत के लिए समय ही ना मिले।












Click it and Unblock the Notifications