तेलंगाना के मंत्री हरीश राव बोले- सिद्दीपेट जिले में बनेगा ताड़ के तेल का कारखाना
मंत्री टी हरीश राव ने बुधवार को कहा कि सिद्दीपेट जिले में लगभग 7,000 एकड़ के क्षेत्र में तेल ताड़ का पौधारोपण किया जा रहा है। सरकार यहां ताड़ के तेल का कारखाना स्थापित करेगी।

Telangana News: तेलंगाना में टीआरएस सरकार सिद्दीपेट जिले में एक ताड़ के तेल का कारखान स्थापित करेगी। बुधवार को जिला प्रजा परिषद की सर्वदलीय बैठक में परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य मंत्री टी हरीश राव ने ये बात कही। उन्होंने कहा कि यहां किसानों के हितों को देखते हुए सरकार ने ये निर्णय लिया है। मंत्री हरिश राव ने कहा कि सत्तुपल्ली की तर्ज पर सिद्दीपेट में भी ताड़ किसानों को समृद्ध बनाने की योजना पर कार्य होगा।
तेलंगाना के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री टी हरीश राव ने कहा कि राज्य सरकार सिद्दीपेट जिले में 300 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से एक ताड़ के तेल का कारखाना स्थापित करेगी। मंत्री टी हरीश राव ने बुधवार को कहा कि सिद्दीपेट जिले में लगभग 7,000 एकड़ के क्षेत्र में तेल ताड़ का पौधारोपण किया जा रहा है। सरकार यहां ताड़ के तेल का कारखाना स्थापित करेगी।
मंगलवार को मंत्री टी हरीश राव ने जिला प्रजा परिषद की सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने किसानों को ऑयल पॉम प्लांटेशन अपनाने की सलाह दी। उन्होंने स्थानीय किसानों को ताड़ के बागानों का अध्ययन करने के लिए सत्तुपल्ली आने के लिए कहा और कहा कि ताड़ के तेल के बागान से न्यूनतम 1.50 लाख रुपये का लाभ होता है।
मंत्री ने यह भी कहा कि सत्तुपल्ली के किसानों ने कुशल तरीके से ऑयल पाम उगाए और ऑयल पाम की कृषि से समृद्ध हुए। मंत्री ने बताया कि सिद्दीपेट जिले में बड़े पैमाने पर तेल ताड़ का पौधारोपण किया जा रहा है और सरकार ताड़ के तेल के वृक्षारोपण के लिए 1 लाख रुपये प्रति एकड़ की सब्सिडी प्रदान कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications