बेरोजगारी कम करने में ओडिशा पूरे देश में अव्वल, जानें कौन सा राज्य किस नंबर पर
बेरोजगारी कम करने में ओडिशा देश में पहले नंबर पर है। ओडिशा में देश में सबसे कम बेरोजगारी दर है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) की दिसंबर के लिए जारी रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है।

भुवनेश्वरः बेरोजगारी कम करने में ओडिशा देश में पहले नंबर पर है। ओडिशा में देश में सबसे कम बेरोजगारी दर है। सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (सीएमआईई) की दिसंबर के लिए जारी रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। इस रिपोर्ट के मुताबिक देश में बेरोजगारी दर जहां 8.3 प्रतिशत दर्ज की गई है वहीं ओडिशा में बेरोजगारी दर 0.9 प्रतिशत है। यह राष्ट्रीय स्तर पर अन्य राज्यों की तुलना में सबसे कम है। केवल दिसम्बर महीने ही नहीं, बल्कि पिछले मार्च महीने में भी ओड़िशा में बेरोजगारी दर सबसे कम रिकार्ड की गई है। देश में विभिन्न सामग्रियों की कीमतों में इजाफा हो रहा जबकि ओडिशा में यह दर स्थिर रहना अन्य राज्यों के लिए उदाहरण है।
ओडिशा के अलावा इन राज्यों ने भी मारी बाजी
सीएसआई की रिपोर्ट के मुताबिक दिसम्बर महीने में ओडिशा के अलावा गुजरात, कर्नाटक, मेघालय, महाराष्ट्र में बेरोजगदारी दर सबसे कम है। गुजरात में बेरोजगारी दर 2.3 प्रतिशत, कर्नाटक में 2.5 प्रतिशत, मेघालय में 2.7 प्रतिशत, महाराष्ट्र में 3.1 प्रतिशत है। उसी तरह से हरियाणा में बेरोजगारी दर 37.4 प्रतिशत है, जबकि राजस्थान में बेरोजगारी दर 28.5 प्रतिशत, दिल्ली में 20.8 प्रतिशत, झारखंड में 18 प्रतिशत, बिहार में 19.1 प्रतिशत और सिक्किम में 13.6 प्रतिशत है। दूसरी ओर, देश में बेरोजगारी की दर बढ़ती जा रही है। दिसंबर के महीने में भारत की बेरोजगारी दर बढ़कर 30 फीसदी हो गई है, जो पिछले 16 महीनों में सबसे ज्यादा है।
ओडिशा में बेरोजगारी कम होने की ये हैं वजह
हालांकि, दिसंबर में देश की शहरी बेरोजगारी दर बढ़कर 10.96 फीसदी हो गई है। इससे पहले नवंबर महीने में यह 8.96 फीसदी थी। वहीं, ग्रामीण बेरोजगारी दर 7.44 फीसदी है। ओडिशा में तेजी से औद्योगीकरण के साथ एक स्थिर सरकार है। राज्य सरकार नियुक्ति को महत्व दे रही है। कहा जाता है कि इससे बेरोजगारी दर में कमी आई है।












Click it and Unblock the Notifications