मलेरिया के खिलाफ लड़ाई में देश के लिए रोल मॉडल है ओडिशा: CM नवीन पटनायक
विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर ट्विटर पर ओडिशा के CM ने राज्य से मलेरिया को पूरी तरह से खत्म करने के प्रयासों को और तेज करने के लिए फिर से संकल्प लेने का आह्वान किया है।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मंगलवार को कहा कि दमन पहल के तहत बहुआयामी हस्तक्षेपों के माध्यम से मलेरिया के खिलाफ लड़ाई में ओडिशा एक रोल मॉडल रहा है।
विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर ट्विटर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री ने राज्य से मलेरिया को पूरी तरह से खत्म करने के प्रयासों को और तेज करने के लिए फिर से संकल्प लेने का आह्वान किया है।
नवीन पटनायक ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'दमन पहल के तहत बहु-आयामी हस्तक्षेप के माध्यम से मलरिया के खिलाफ लड़ाई में ओडिशा एक रोल मॉडल रहा है। आइए, राज्य से मलेरिया को पूरी तरह से खत्म करने के हमारे प्रयासों को और तेज करने का संकल्प लें।'












Click it and Unblock the Notifications