ओडिशा सरकार पर्यटन को दे रही बढ़ावा, 'रिवर क्रूज हब' की कई परियोजनाएं पूरी

नई दिल्ली, 19 मई। ओडिशा पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार की हाउसबोट, फ्लोटिंग रेस्तरां और कटमरैन जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। अब इन्हें लांच किए जाने की तैयारी है। रिवर क्रूज हब की परियोजना का लाभ जल्द ही ओडिशा में पर्यटकों को मिलने वाला है।

Odisha River Tourism

चिल्का के बरकुल में ओडिशा पर्यटन विभाग पहली लग्जरी हाउसबोट शुरू करने जा रहा है। यह बोट दो मंजिला होगी। इसमें दो सूट, चार प्रीमियम कमरे, बार व रेस्तरां होंगे। बैठकों और सम्मेलनों के लिए डेक में एक खुली लॉबी होगी। पर्यटन विभाग 40 लोगों की क्षमता वाली दो क्रूज बोट और केरल में एक फ्लोटिंग रेस्तरां खरीद रहा है।

ओडिशा पर्यटन विभाग के निदेशक सचिन जाधव ने बताया कि चिल्का में वाटर बोट जल्द ही चालू किए जाएंगे। कटक के सिल्वर सिटी बोट क्लब में जल्द ही 30-सीटर फ्लोटिंग रेस्तरां और 50-सीटर कटमरैन शुरू करने की भी योजना है। कटरमैन एक दिन की यात्रा पर कटक से धबलेश्वर तक संचालित होगी। इसके अलावा हीराकुंड में विभिन्न प्रकार की नौका संचालित का जाएंगी। इसके लिए रेस्तरां और बोर्डवॉक जैसी सुविधाओं के साथ एक बोट क्लब बनाया जाएगा।

मुंबई में आयोजित दो दिवसीय एक क्रूज पर्यटन सम्मेलन के दौरान ओडिशा पर्यटन विभाग ने प्रदेश की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जानकारी साझा की। यह सम्मेलन मुंबई में 14 और 15 मई को आयोजित किया गया था। जिसमें ओडिशा पर्यटन विभाग ने रिवर क्रूज के हब के रूप में विकसित किए जाने वाले प्रमुख स्थलों में की परियोजनाओं को साझा किया था। जिसमें विकास इको रिसॉर्ट्स, सिल्वर सिटी बोट क्लब, कटक, हीराकुंड में हीराकुंड बोट क्लब, चंद्रभागा और सतकोसिया समेत जेटी, यात्री टर्मिनलों और रेस्तरां, शौचालय और पार्किंग जैसी सुविधाओं को लेकर चर्चा थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+