ओडिशा: वृद्धावस्था पेंशन प्रणाली में बेहद अनियमितताएं, संकट में लाभार्थी के जीवन
ओडिशा में वृद्धावस्था पेंशन प्रणाली में बेहद अनियमितताएं सामने आई हैं। ओडिशा के सामाजिक सुरक्षा और विकलांग व्यक्तियों के अधिकारिता विभाग (एसएसईपीडी) के लिए सिरदर्द बन गई हैं।
जहां कई लाभार्थी पेंशन प्रणाली में शामिल होने का इंतजार कर रहे हैं, वहीं गजपति के मोहना ब्लॉक के अंतर्गत बदखानी पंचायत के 90 वर्षीय कटियालू मलिक जैसे लोग भी हैं, जो बाहर किए जाने के बाद अपने वृद्धावस्था भत्ते के लिए दर-दर भटक रहे हैं।

कटियालू मलिक ने कहा कि मुझे कोई भत्ता नहीं मिलता है। बाकी सभी को यह मिल रहा है लेकिन मुझे नहीं। मैं 80 साल का हूं। अगर सरकार मेरी मदद नहीं करेगी तो मैं कैसे जीवित रहूंगा?
कई बार आवेदन किया, पर कोई फायदा नहीं हुआ
इसी तरह, नबरंगपुर जिले के झारीगांव ब्लॉक से अलेखा कुलदीप और माधुरी मलिक ने कई बार भत्ते के लिए आवेदन किया है। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं, लेकिन हमें लाभ नहीं मिल पा रहा है। 30-35 साल के युवा हैं, जिन्हें वृद्धावस्था पेंशन मिल रही है, लेकिन 62 साल का होने के बावजूद मैं लाभार्थी सूची में अपना नाम दर्ज नहीं करवा पा रहा हूं।
मुझे केवल आश्वासन ही मिला, कैसे जीवित रहूंगी
माधुरी ने कहा कि मैं बीडीओ और सरपंच सहित सभी के पास गई और उनसे मुझे विधवा लाभार्थी सूची में शामिल करने का आग्रह किया क्योंकि मेरे पति की वर्षों पहले मृत्यु हो गई थी। लेकिन उनसे मुझे केवल आश्वासन ही मिला। मेरे दो बच्चे हैं। मेरे पास राशन कार्ड भी नहीं है। मैं कैसे जीवित रहूंगी।
यह भी पढ़ें- ओडिशा: 'PM श्री स्कूलों की स्थापना के लिए MoU पर करवा दें हस्ताक्षर', नवीन पटनायक से धर्मेंद्र प्रधान का आग्रह












Click it and Unblock the Notifications