पंजाब में आदमपुर सिविल एयरपोर्ट पर बन रहा नया टर्मिनल, 41.40 करोड़ से अप्रोच रोड फोर लेन बनेगा
punjab latest news in hindi: पंजाब में आदमपुर सिविल एयरपोर्ट पर बन रहे नए टर्मिनल की समीक्षा को लेकर डीसी जसप्रीत सिंह ने सोमवार को आदमपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने एयर फोर्स अथारिटी से लंबित परिचालन स्वीकृति का मुद्दा उठाया ताकि टर्मिनल से जुड़े टैक्सी ट्रैक का निर्माण जल्द से जल्द शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस संबंध में 4.80 करोड़ रुपए का कार्य आवंटित किया गया है, जिसे एयरपोर्ट अथाॅरिटी से मंजूरी मिलने के बाद ही शुरू किया जा सकता है।

एयरपोर्ट डायरेक्टर कमलजीत कौर ने कहा कि 125 करोड़ की लागत से बनने वाले आदमपुर सिविल एयरपोर्ट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और शेष कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाएगा। इस दौरान एयरपोर्ट की तरफ जाने वाली अप्रोच रोड को चौड़ा करने की स्थिति का जायजा भी लिया और उन्होंने भूमि अधिग्रहण कलेक्टर आदमपुर को ग्राम दमुंडा व कंदोला में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। यात्रियों को आदमपुर हवाई अड्डे तक निर्विघ्न पहुंच प्रदान करने के लिए 41.40 करोड़ रुपए की लागत से सड़क को फोर लेन तक चौड़ा किया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने निर्माण स्थल का भी दौरा किया। इस मौके पर संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। डीसी ने ड्रेनेज विभाग के अधिकारियों को एयरपोर्ट के ड्रेनेज सिस्टम को जरूरत अनुसार मेन लाइन से जोड़ने को कहा। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इस योजना में किसी भी तरह की अनावश्यक देरी सहन नहीं की जाएगी, क्योंकि सिविल हवाई अड्डे से न केवल जालंधर बल्कि पूरे दोआबा क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा।












Click it and Unblock the Notifications