ओडिशा: नवीन पटनायक ने राजनीति में बनाया नया रिकॉर्ड, सबसे लंबे समय तक रहने वाले दूसरे मुख्यमंत्री बने

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत ज्योति बसु के रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए भारत में दूसरे सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री बन गए हैं। नवीन पटनायक ने 5 मार्च 2000 को ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला और राज्य का नेतृत्व जारी रखा। आज तक, वह 23 साल और 138 दिनों तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं, जो पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री के रूप में स्वर्गीय ज्योति बसु के कार्यकाल के बराबर है।

नवीन पटनायक का राजनीतिक सफर 1997 में शुरू हुआ था। वह साल 2000 में पहली बार ओडिशा के मुख्यमंत्री बने और उस दिन से वह लगातार राज्य के नेता के रूप में काम कर रहे हैं। सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग 24 साल 166 दिनों के साथ सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्रियों की सूची में शीर्ष पर हैं।

Naveen Patnaik

23 वर्षों से अधिक के नेतृत्व के दौरान, सीएम नवीन पटनायक ने राज्य के आर्थिक, शैक्षिक, स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व में, ओडिशा ने औद्योगीकरण की एक नई सुबह देखी है। राज्य देश में दूसरा सबसे बड़ा विदेशी निवेश गंतव्य रहा है। बीजू जनता दल सुप्रीमो का मजबूत नेतृत्व और स्थिर सरकार ओडिशा के निर्बाध विकास के लिए जिम्मेदार है। नवीन सरकार के कल्याणकारी कार्यक्रम राष्ट्रीय कार्यक्रमों और योजनाओं के लिए मार्गदर्शक सिद्धांत रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+