हरियाणा में जल्द शुरू की जाएगी 'मुख्यमंत्री आवास योजना', सीएम खट्टर ने कहा- मकान बनाने के लिए दिया जाएगा प्लाट

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गरीबों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि प्रदेश में जल्द 'मुख्यमंत्री आवास योजना' शुरू की जाएगी। जिसके माध्यम से हम प्रदेश के 1 लाख और जरूरतमंद परिवारों के अपने मकान बनाने के सपने को पूरा करेंगे।

सीएम खट्टर ने कहा कि आज भी बहुत से ऐसे लोगों है जिनके पास अपना घर नहीं है। इसके लिए हमने योजना बनाई है, बहुत जल्द ही ऐसे गरीब परिवार जो अपना मकान नहीं बना सकते है। इनकी जानकारी लेकर के उन्हें मकान, फ्लैट और प्लाट उपलब्ध कराए जाएंगे।

Manohar Lal Khattar

सीएम ने जल्द ही मुख्यमंत्री आवास योजना शुरू करने की घोषणा करते हुए कहा कि हर परिवार के सिर पर छत उपलब्ध कराई जाएगी। कहा कि राज्य के जिन शहरों में गरीब परिवारों के पास अपने मकान नहीं है, उन्हें प्लाट या फ्लैट मुहैया करवाने के लिए सर्वे किया जाएगा।

इस आवास योजना के तहत एक लाख परिवारों को लाभ दिया जाएगा। सीएम खट्टर ने कहा कि हमारा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण इनकी और से शहर में एक योजना बना जा रही है। इस योजना के तहत जिन लोगों को मकान बनाने के लिए प्लॉट चाहिए उन्हें प्लॉट दिया जाएगा।

जिन लोगों को फ्लैट चाहिए उन्हें फ्लैट दिया जाएगा। सीएम ने कहा कि इस योजना में कुछ योगदान केंद्र सरकार को होगा। तो कुछ योगदान प्रदेश सरकार का होगा। इतना ही नहीं, सीएम खट्टर ने कहा कि कुछ योगदान व्यक्ति स्वंय अपने करेगा।

इस दिन जारी होगी तीसरी किस्त
मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा के जिन परिवारों को PM आवास योजना शहरी की 50 हजार रुपए की तीसरी किस्त नहीं मिली है वह 31 अगस्त तक जारी कर दी जाएगी। इससे लगभग 15 हजार परिवारों को फायदा होगा। उन्होंने बताया कि योजना के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आवास बनाने के लिए 898 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की गई है।

शहरी क्षेत्र में 2.50 लाख रुपए की आर्थिक मदद
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बताया कि पीएम आवास योजना शहरी के तहत 67649 मकान बनाए जाएंगे, जिसमें से 14939 मकान बनवाए जा चुके हैं। 15356 मकान निर्माणाधीन है। इन पर 522 करोड़ रुपए की वित्तीय सहायता सीधे लाभार्थियों के खाते में भेजी गई है।

उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के लिए 2.50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता 3 किस्तों में दिए जाने का प्रावधान है। इसके अलावा 2138 पुराने मकानों के विस्तार के लिए भी 32 करोड़ रुपए की राशि प्रदान की गई है। मकान विस्तार के लिए 3 किस्तों में 1.50 लाख रुपए की दिए जाने का प्रावधान है।

सीएम ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में 29440 मकानों का निर्माण करने की स्वीकृति प्रदान की गई है, जिनमें से 26318 मकान बनवाए जा चुके हैं। इनके लिए 376 करोड़ रुपए की मदद की गई है। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र में 1.38 लाख रुपए की राशि 3 किस्तों में लाभार्थी के सीधे खाते में भेजी जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+