शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं के खाते में गैस रिफिल के पैसे किए ट्रांसफर, बोले- महिला अब अबला नहीं...

मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम उज्जवला योजना और गैर उज्ज्वला लाड़ली बहनों के अकाउंट में गैस रिफिल योजना के तहत 219 करोड़ अनुदान राशि ट्रांसफर की। इस योजना के तहत 36 लाख से अधिक महिलाओं को ये धनराशि सीएम शिवराज चौहान ने ये धनराशि एक क्लिक में ट्रांसफर की।

MP CM Shivraj Singh Chauhan
कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में कन्या पूजन के बाद इस कार्यक्रम की शुरूआत की गई। इस कार्यक्रम से प्रदेश के सभी जिले से लाभार्थी और अन्‍य योजना से जुड़े अधिकारी वर्चुअली जुड़े।

बहनों की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए शुरू की गई ये योजनाएं

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस अवसर पर लाभार्थी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा बहनों की जिंदगी बेहतर बनाने के मिशन में लाड़ली लक्ष्मी योजना, कन्या विवाह योजना, लाड़ली बहना योजना इस मिशन का ही भाग हैं। पंचायत और नगरीय निकायों में महिलाएं चुनकर आए इसके लिए आरक्षण की व्यवस्था की गई।

एक करोड़ 32 लाख महिलाओं को लाभ मिला

इसके अलावा शासकीय सेवाओं में महिला आरक्षण को बढ़ाकर अब 35 फीसदी कर दिया गया है। सीएम शिवराज ने कहा अब नारी केवल अबला नहीं है। उन्‍होंने बताया कि इन योजनओं के तहत अब तक एक करोड़ 32 लाख बहनों को लाभ मिला है।

राज्‍य सरकार देगी गैस सिलेंडर के बकाया 450 रुपये

मुख्‍यमंत्री ने कहा बहनों को प्रतिमाह 450 रुपये में सिलेंडर उपलब्ध कराने की स्थाई व्यवस्था कर दी गई है। गैस सिलेंडर की कीमत और 450 रुपये के बीच के अंतर की राशि राज्य सरकार द्वारा भरवायी जाएगी।

सीएम ने समझाया कि इस योजना की लाभार्थी बहनों को गैस कंपनी को उतनी ही राशि का भुगतान करना होगा जितनी राशि का गैस सिलेंडर है। गैस कंपनी के गैस सिलेंडर की कीमत और 450 रुपये के बीच के अंतर की राशि बहनों के खाते में राज्य शासन द्वारा जारी की जाएगी। इस प्रकार बहनों को गैस सिलेंडर 450 रुपये में ही पड़ेगा। इस प्रकार अब प्रतिमाह उन्‍हें 450 रुपये में ही सिलेंडर प्राप्त होगा। जो बहनें योजना का लाभ लेने से छूट गईं उन्हें भी योजना में शामिल किया जाएगा।

बहनों के जीवन को सम्मानजनक जीवन के लिए शुरू की गई योजनाएं

मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा राज्‍य में महिलाओं के कल्याण की कई योजनाएं संचालित की जा रही है। इन सभी योजनाओं का उद्देश्‍य बहनों के जीवन को सम्मानजनक बनाना है। उन्‍होंने कहा बहनें संगठित रहकर समस्‍याओं का सामना करें और आगे बढ़ती रहें। इसी उद्देश्‍य से मध्‍य प्रदेश में लाड़ली बहना सेना का गठन किया गया है।

इस कार्यक्रम में खाद्य मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने भी संबोधित किया। स्टेट सिविल सप्लाईज कॉरपोरेशन के अध्यक्ष प्रद्युमन सिंह लोधी, प्रमुख सचिव खाद्य एवं सहकारिता उमाकांत उमराव तथा अन्य अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+