मनोहर लाल सरकार की नीतियों का असर, हरियाणा के सभी सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा के दाखिलों में भारी इजाफा

चंडीगढ़, 11 जून। हरियाणा के सरकारी स्कूलों में मनोहर लाल सरकार और शिक्षा विभाग की पढ़ाई को लेकर बनाई जा रही नीतियों और योजनाओं का असर अब धरातल पर नजर आने लगा है। प्रदेश के लगभग सभी सरकारी स्कूलों में इस बार पहली कक्षा के दाखिलों में भारी इजाफ़ा हुआ है।

More children got admission in class one of Haryana govt schools this year

इस बार पिछले वर्ष की तुलना में करीब 24 हजार बच्चों के नए दाखिले हुए जो कि अपने आप में ना केवल रेकॉर्ड है बल्कि अभिभावकों और छात्रों का सरकारी स्कूलों पर जो विश्वास बढ़ा उसका साक्ष्य भी है। पिछले वर्ष पहली कक्षा में कुल 49003 दाखिले हुए जबकि इस बार करीब 74 हजार नए दाखिले हुए हैं।

हरियाणा के सभी सरकारी स्कूलों में लगभग सभी बच्चों का दाखिला हो चुका है और इस डेटा को MIS पोर्टल पर अपडेट करने का कार्य जारी है। शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा में दाखिलों के संदर्भ में समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार पूर्णतः गलत एवं मनगढ़ंत हैं।

समाचार का खंडन करते प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि राज्य में गर्मी की छुट्टियों में ही प्रत्येक वर्ष डेटा को अपडेट करने का कार्य किया जाता है। इससे पूर्व भी स्कूलों में यही दाखिला प्रक्रिया रही है। डेटा में कोई छेड़खानी ना हो इसके लिए ओटीपी की व्यवस्था टीचर को दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+