PM SVA Nidhi Loan: ओडिशा में 32 हजार आवेदन लंबित, बैंकों से जल्द मंजूरी देने की अपील
PM SVA Nidhi Loan: आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) की इस ऋण योजना के तहत ओडिशा में 32 हजार आवेदन लंबित हैं। राज्य सरकार ने बैंकों से लोन को जल्द मंजूरी देने की अपील की है।
राज्य सरकार ने वित्तीय समावेशन के माध्यम से शहरी इलाके के स्ट्रीट वेंडर के लिए आजीविका के अवसर प्रदान करने के लिए रविवार को बैंकरों के साथ एक बैठक बुलाई। MoHUA का मकसद सड़क किनारे दुकान लगाने वाले विक्रेताओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है।

इस माइक्रो-क्रेडिट योजना के तहत 10,000 रुपये का ऋण देती है। इसके बाद 20,000 रुपये के लोन दिए जाते हैं। 7 प्रतिशत ब्याज सब्सिडी के साथ 50,000 तक का लोन दिया जाता है।
राज्य सरकार ने इस स्कीम के तहत लगभग 32,000 लंबित पीएम एसवीए निधि ऋण आवेदन को जल्द से जल्द मंजूरी देने को कहा। विभिन्न सामाजिक कल्याण कार्यक्रमों के तहत स्ट्रीट वेंडरों को शामिल करने के लक्ष्य वाले इस योजना में बैंकर्स मिलकर काम करने पर सहमत हुए।
चुने गए शहरी निकाय क्षेत्रों में सामाजिक-आर्थिक प्रोफाइलिंग में तेजी लाने के तरीकों पर भी चर्चा हुई। बैंकर्स सरकार की विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ पीएम एसवीए निधि के तहत वित्तीय सहायता के लिए भुवनेश्वर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (बीएमसी) और अन्य यूएलबी एक टीम के रूप में काम करेंगे।
महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करने वाले राज्य शहरी विकास एजेंसी के निदेशक सारदा प्रसाद पांडा ने कहा, "समय पर सुविधा के लिए और शहरी गरीबों के उत्थान और उनके जीवन को बदलने की यात्रा में बैंक भागीदारों को सरकारी स्कीम के साथ समय पर जुड़ना जरूरी है।"












Click it and Unblock the Notifications