'चुनाव के लिए कमर कसें विधायक-एमएलसी', CM जगन बोले- लोगों के बीच जागरूकता फैलाने की जरूरत
आंध्र प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाला है। चुनाव में एक साल से भी कम समय रह जाने पर मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने विधायकों, एमएलसी और पार्टी प्रभारियों को कमर कसने के लिए कहा है। साथ ही प्रमुख कार्यक्रमों को व्यापक रूप से प्रचारित करने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया है।
मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी गडपा गडपाकु मन प्रभुत्वम कार्यक्रम में निर्वाचित प्रतिनिधियों के प्रदर्शन की समीक्षा बैठक में शामिल हुए थे। उन्होंने पार्टी सदस्यों को कड़ी मेहनत करने के बाद भी उदासीन रवैया अपनाने के प्रति आगाह किया है।

सीएम जगन ने इस बात पर जोर दिया कि उन्हें राज्य में घर वापसी के लिए मैदान पर स्थिति का फायदा उठाना चाहिए। उन्होंने 30 सितंबर से शुरू होने वाले 45 दिवसीय कार्यक्रम जगन्नान आरोग्य सुरक्षा के बारे में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने की दिशा में सख्ती से काम करने को कहा है।
यह भी पढ़ें- 'आंध्र प्रदेश को जगन की आवश्यकता क्यों है' कार्यक्रम होगा शुरू, CM बोले- इस बार जीतेंगे 175 सीट
सीएम ने नेताओं को लोगों को यह समझाने का निर्देश दिया कि राज्य में जगन सरकार की आवश्यकता क्यों है। उन्होंने कहा कि हमने अपनी व्यापक पहुंच पहलों के माध्यम से अब तक जो किया है और चुनाव से पहले अगले छह महीनों में हम क्या करेंगे, दोनों के बीच जमीन-आसमान का अंतर होगा।
वाईएसआरसीपी के निर्वाचित प्रतिनिधि और कैडर अगले दो महीनों में जनता तक पहुंचने के उद्देश्य से दो प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही सीएम जगन मोहन रेड्डी ने नवंबर के अंत तक 'गडपा गडपाकु मन प्रभुत्वम' कार्यक्रम को पूरा करने की समय सीमा तय कर दी।
यह भी पढ़ें- 'सामाजिक न्याय के लिए जाति जनगणना बेहद आवश्यक', जगन सरकार ने प्रस्ताव पारित कर केंद्र से की अपील












Click it and Unblock the Notifications