मनरेगा मजदूरों की समस्या सुनीं मंत्री डॉ. बलजीत कौर, बोलीं- बढ़ाई जाएगी दिहाड़ियों की दर

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर मनरेगा मजदूरों की समस्या सुनीं। उन्होंने कहा कि दिहाड़ियों की दर बढ़ाई जाएगी।

बलजीत कौर

पंजाब की सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आज मलोट विधानसभा क्षेत्र की मंडी लक्खेवाली में मनरेगा मजदूरों की समस्याएं सुनते हुए कहा कि मनरेगा मजदूरों की समस्याओं पर सरकार के द्वारा सबसे ज्यादा ध्यान दिया जायेगा। उन्होंने मनरेगा मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी मांग को, मनरेगा मजदूरों के काम के दिन बढ़ाने के अलावा उनकी दैनिक दिहाड़ियों की दरें बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार तक पहुंचाया जायेगा।

कैबिनेट मंत्री ने अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के द्वारा लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जा रहा है ताकि लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि अगर मनरेगा मज़दूरों को कोई परेशानी पेश आती है तो उनके ध्यान में लाई जाए। वे अपनी ओर से विशेष ध्यान देकर हर संभव मदद करने का प्रयास करेंगे।

यह भी पढ़ें- पंजाब पुलिस की फिटनेस में जुटी भगवंत मान सरकार, साइकिल पर घर से दफ्तर आएंगे पुलिसकर्मी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+