पंजाब के इन शहरों में चलेगी Metro, तैयारी में जुटी मान सरकार
मान सरकार ने इस संबंध में एजैंसियों से सर्वे भी करवाना शुरू करवा दिया है। बता दें कि पंजाब के कुछ बड़े महानगरों में ट्रैफिक की समस्या काफी विकराल होती जा रही है।

पंजाब में ट्रैफिक, जोकि एक बड़ी समस्या बनती जा रही है, को मद्देनजर रखते हुए पंजाब सरकार एक बड़ी तैयारी में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मान सरकार पंजाब के कुछ शहरों में मैट्रो चलाने की तैयारी में है। पंजाब सरकार द्वारा मोहाली, अमृतसर और लुधियाना जैसे शहरों में मैट्रो चलाने की योजना बनाई जा रही है, जिससे लोगों को पेश आ रही ट्रैफिक की समस्या से काफी हद तक छुटकारा पाया जा सकता है।
खबर मिली है कि मान सरकार ने इस संबंध में एजैंसियों से सर्वे भी करवाना शुरू करवा दिया है। बता दें कि पंजाब के कुछ बड़े महानगरों में ट्रैफिक की समस्या काफी विकराल होती जा रही है, जिसको ध्यान में रखते हुए ही पंजाब सरकार उक्त बड़ी योजना पर विचार कर रही है।
यह भी पढ़ें- पंजाब: भगवंत मान सरकार ने जारी किया नए साल का कैलेंडर, CM ने किया ट्वीट












Click it and Unblock the Notifications