जोधपुर में खुलेगी मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी, प्रथम फेज के कार्यों के लिए 35 करोड़ रुपए का प्रावधान

शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में राजस्थान देश में अग्रणी राज्यों में है। इन क्षेत्रों के विस्तार के लिए राजस्‍थान सरकार निरंतर महत्वपूर्ण फैसले ले रही है। इसी क्रम में जोधपुर में मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी की स्थापना की जाएगी।

राजस्‍थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रथम फेज के कार्यों के लिए 35 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। इस राशि के उपयोग के बाद अतिरिक्त बजट प्रावधान की भी सहमति दी गई है। यूनिवर्सिटी की स्थापना पर 3 चरणों में 499.86 करोड़ रुपए व्यय किए जाएंगे।

Marwar Medical University

उल्लेखनीय है कि गहलोत ने बजट वर्ष 2023-24 में मारवाड़ मेडिकल यूनिवर्सिटी खोलने के लिए घोषणा की थी।

इधर, राजस्‍थान सरकार पर्यावरण संरक्षण और पेपरलेस कार्यों के लिए अहम निर्णय ले रही है। इसी क्रम में राजस्थान उच्च न्यायालय को पेपरलेस कोर्ट बनाने का कार्य किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उच्च न्यायालय के आपराधिक प्रकरणों से संबंधित पत्रावलियों के अलावा शेष समस्त नवीन व लंबित पत्रावलियों की स्केनिंग एवं डिजिटाइजेशन के लिए 1.13 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है।

इन कार्यों से कोर्ट के कार्यों में सुगमता आएगी। प्रथम फेज के तहत क्रिमिनल प्रकरणों की पत्रावलियों के स्केनिंग एवं डिजिटाइजेशन का कार्य जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+