पंजाब: मान सरकार ने ली खिलाड़ी से पल्लेदार बने परमजीत की सुध, नियुक्त किया कोच
पंजाब के पूर्व हॉकी खिलाड़ी परमजीत कुमार को नौकर मिल गई है। सरकर ने उन्हें कोच नियुक्त किया है। अब वह खिलाड़ियों को कोचिंग देंगे। फरीदकोट के रहने वाले परमजीत इससे पहले मंडी में पल्लेदारी करने को मजबूर थे।

पंजाब के पूर्व हॉकी खिलाड़ी परमजीत कुमार को नौकर मिल गई है। सरकर ने उन्हें कोच नियुक्त किया है। अब वह खिलाड़ियों को कोचिंग देंगे। फरीदकोट के रहने वाले परमजीत इससे पहले मंडी में पल्लेदारी करने को मजबूर थे। हाल ही में परमजीत के आर्थिक हालात को लेकर कई खबर प्रकाशित की गई थी। इस पर संज्ञान लेते हुए बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने परमजीत से मुलाकात कर उसका हौसला बढ़ाया और उसे हॉकी कोच बनाया।
स्पीकर कुलतार संधवा ने किया ट्वीट
परमजीत अब पंजाब के खिलाड़ियों को हॉकी की कोचिंग देगा। नौकरी मिलने के बाद परमजीत के परिवार में खुशी है। परमजीत को नौकरी देने को लेकर स्पीकर कुलतार संधवा ने ट्वीट भी किया है।
बता दें कि परमजीत मजबूरन परिवार के पालन-पोषण के लिए हाथों-कंधों पर चावल की बोरियों का वजन उठाता था। आलम यह था कि इस खिलाड़ी को 1 बोरी लोड-अनलोड करने के सिर्फ 1.25 रुपए मिलते थे। परिवार का पालन पोषण करने के लिए परमजीत रोजाना की 450 बोरियां लोड-अनलोड करता था। भारतीय टीम की ड्रेस में इसे पल्लेदारी करते देख लोग भी दंग रह जाते थे।












Click it and Unblock the Notifications