गाजीपुर लैंडफिल साइट पहुंचे मनीष सिसोदिया, कहा- दिल्ली में आगे कोई कूड़ा ग्राउंड नहीं बनने देंगे

भाजपा के गुजरात में आधिकारिक तौर पर अपना चुनाव अभियान शुरू करते ही आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी वहां पहुंच गए हैं।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आज गाजीपुर लैंडफिल साइट के दौरे पर पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि गाजीपुर स्थित कूड़े के पहाड़ की ऊंचाई कम दिखाने के लिए कूड़े को फैलाकर भाजपा ने गाजीपुर मंडी की दीवार गिरा दी। अब भाजपा के कुकर्मों का खुलासा होगा।

manish sisodia

सिसोदिया ने कहा कि भाजपा के पास कूड़े को लेकर कोई प्लान नहीं है। लैंडफिल साइट पर कूड़े का काम फैलाना गलत है। गाजीपुर मंडी के लोग परेशान हैं। दिल्ली में आगे कोई कूड़ा ग्राउंड नहीं बनने देंगे। सिसोदिया ने कहा कि आप के पास कूड़ा हटाने का पूरा प्लान तैयार है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि अगले चुनाव से पहले यहां कूड़ा नहीं दिखाई देगा। बीजेपी ने कूड़े के पहाड़ की ऊंचाई कम करके आसपास में कूड़ा फैलाना शुरू कर दिया। 6 महीने पहले खाली जगह पर कूड़े का छोटा-छोटा पहाड़ बनाना शुरू कर दिया। हीरो बनने के चक्कर में ऊपर से कूड़ा उतारकर नीचे बिखेर दिया। इससे यहां की दीवार टूट गई।

सिसोदिया ने आगे कहा कि शुक्र है कि रात में कोई नहीं था। बच्चों का आश्रम है। लोग नहीं थे, वरना कोई हादसा हो जाता। आसपास की खाली जगह में कूड़ा फैला रहे हैं। बीजेपी नेताओं के दिमाग में कूड़ा भरा हुआ है। ईमानदारी से काम करेंगे, तो सारी समस्याओं का हल होगा। बीजेपी वालों ने पैसा कमाने के लिए काम किया है। कूड़ा देखना है तो लैंडफिल साइट पर आ जाएं। ये जनता का मुद्दा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+