लुधियाना से दिल्ली-NCR का हवाई सफर शुरू, सीएम मान ने पहले तीन महीने 999 रुपए टिकट की पेशकश

Punjab News: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के साथ पंजाब के हवाई संपर्क को और अधिक सुचारू बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को हिंडन-लुधियाना-हिंडन उड़ान की शुरुआत की। साथ ही ऐलान किया कि पहले तीन महीनों के लिए लुधियाना से एनसीआर के हवाई सफर का किराया केवल 999 रुपए होगा।

इसको ऐतिहासिक दिन बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की पुरजोर कोशिशों के साथ लुधियाना के हवाई अड्डे से दो साल से अधिक समय के बाद उड़ान शुरू हुई है, जिससे औद्योगिक शहर के लोगों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने कहा कि यह उड़ान मैसर्ज बिग चार्टर प्राईवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा फ्लाई बिग एयरलाईन्ज़ के नाम पर चलाई जाएगी और मूलभूत रूप से यह उड़ान पांच दिनों के लिए शुरू की जाएगी।

Bhagwant Mann

परन्तु अगले महीने से यह उड़ान पूरे सप्ताह के लिए चलाई जाएगी। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि इस उड़ान के द्वारा लुधियाना से हिंडन (गाजियाबाद) पहुंचने के लिए 90 मिनट का समय लगेगा। सीएम ने ऐलान किया कि एयरलाईन शुरुआती तोहफे के रूप में अपनी उड़ान शुरू होने पर पहले तीन महीनों के लिए 999 रुपए प्रति टिकट की पेशकश करेगी।

उन्होंने कहा कि लुधियाना से एनसीआर का सफर केवल 999 रुपए का होगा, जो बस सफर की अपेक्षा सस्ता होगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसका एकमात्र मंतव्य राज्य के लोगों को सुरक्षित, सस्ता और आरामदायक हवाई सफर मुहैया करवाने को सुनिश्चित बनाना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे इलाके के उद्यमियों, व्यापारियों और उद्योगपतियों को देश के अन्य हिस्सों में आने-जाने में बड़ी सुविधा मिलेगी।

जिससे व्यापार, कारोबार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली-एनसीआर तक कोई सीधी उड़ान न होने के कारण लोगों खास तौर पर उद्योगपतियों को सडक के द्वारा पंजाब से राष्ट्रीय राजधानी जाने के समय पर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने कहा कि इससे उनको न केवल अनावश्यक परेशानी होती थी, बल्कि उनके समय, पैसे और ऊर्जा भी बेकार जाती थी।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि इस उड़ान के शुरू होने से इस क्षेत्र के लोगों को सुविधा मिलने के साथ-साथ दुनिया भर के अग्रणी उद्योगपति राज्य में बड़े स्तर पर निवेश करने में रुचि लेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पंजाब में औद्योगिकीकरण को बढ़ावा मिलेगा और पंजाब को सबसे प्राथमिक निवेश स्थान के रूप में दिखाने में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने याद करवाया कि लुधियाना हवाई अड्डा बहुत पुराना है, जो तकरीबन 1965 से चल रहा है और यहां से 1982 में कमर्शियल उड़ानों की शुरुआत हुई थी। भगवंत सिंह मान ने बताया कि रीजनल कनैक्टीविटी (आरसीएस) अधीन मैसर्ज अलायंस एयर ने 2 सितम्बर 2017 को कमर्शियल उड़ान की शुरुआत की थी, जो 9 अप्रैल 2021 तक चलती रही।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों की लापरवाही के कारण इसके बाद उड़ानें बंद हो गईं, परन्तु अब जब से उन्होंने कार्यभार संभाला है तो वह इन उड़ानों को फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के अथक प्रयासों से आरसीएस स्कीम के अधीन नया रूट हिंडन-लुधियाना-हिंडन, बिग चार्टर प्राईवेट लिमिटेड कंपनी को दिया गया है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज इस एयरलाइन ने इस रूट पर अपने 19 सीटों वाले ट्विन ओटर जहाज के जरिये व्यापारिक उड़ानों की शुरुआत की। यह ट्रांसपोर्ट जहाज़ छोटी हवाई पट्टी से उड़ान भरने और उतरने में सक्षम हो सकता है। कहा कि राज्य के लोगों को सस्ती दरों पर यातायात की सुविधा मुहैया करने के लिए राज्य सरकार ने अपनी ओर से इन सभी 19 टिकटों पर पडने वाली वाईबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) का भुगतान करने का फैसला किया है।

उन्होंने कहा कि इन सभी 19 सीटों पर वीजीएफ का एक तरफ के प्रति टिकट 11,829 रुपए राज्य सरकार द्वारा दिया जाएगा। पंजाब के लोगों को बेहतर हवाई यातायात की सुविधा मुहैया करने की राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस उड़ान का एक तरफ़ का बेसिक किराया तकरीबन दो हजार रुपए होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए राज्य के अन्य हवाई अड्डों से भी उड़ानें जल्द ही शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि आदमपुर में एयर टर्मिनल तैयार है और स्पाईस जैट एयरलाईन अगले दो महीनों में आदमपुर से नांदेड़, दिल्ली, गोआ, कोलकाता और बैंगलोर के लिए रोजाना की उड़ान शुरू करेगी।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि स्टार अलायंस कंपनी भी आदमपुर से हिंडन के लिए रोज़ाना की एक उड़ान शुरू करेगी। उन्होंने बताया कि अगले दो महीनों में अलायंस एयर और फ्लाई बिल कंपनी द्वारा क्रमवार बठिंडा से दिल्ली, बठिंडा से हिंडन हवाई अड्डों के लिए उड़ानें शुरू की जाएंगी। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि आरसीएस-उड़ान स्कीम के अधीन अगले दो महीनों में अलायंस एयर कंपनी द्वारा साहनेवाल हवाई अड्डे से दिल्ली हवाई अड्डे के लिए उड़ानें शुरू की जाएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+