'राजस्थान में BJP के संघर्ष की वजह जनता से जुड़ाव में कमी', 2024 को लेकर सचिन पायलट का बड़ा दावा

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में इस हफ्ते आयोजित कांग्रेस कार्यसमिति (Congress Working Committee) की बैठक के बाद सचिन पायलट ने कहा कि राजस्थान में भाजपा स्थिति कमजोर है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी अब राज्य में संघर्ष की स्थिति में है। पायलट ने बताया कि भाजपा की ये स्थिति की वजह उसकी जनता से दूरी होना है।

सीडब्ल्यूसी की हैदराबाद में हुई बैठक के बाद सचिन पायलट ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना चुनावों के दौरान एक संयुक्त मोर्चा के गठन की मंशा व्यक्त की है। उन्होंने पार्टी के भीतर एकता पर जोर देते हुए दावा किया कांग्रेस ने एकजुट होकर चुनाव लड़ने का संकल्प लिया है। वहीं दूसरी ओर पालयट ने बीजेपी को लेकर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी लोगों से संपर्क की कमी के कारण राज्य में कमजोर पड़ चुकी है। उसे पर संघर्ष करना पड़ रहा है।

Sachin Pilot over Rajasthan BJP

पायलट ने बीजेपी को लेकर ये दावा इस बार जोर देते हुए किया कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने पिछले दिनों बार-बार राज्य का दौरा किया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि उन्हें राज्य नेतृत्व पर भरोसा नहीं है।

सीडब्ल्यूसी मीटिंग को लेकर सचिन पायलट ने कहा, "भाजपा को जनता से जुड़ाव की कमी के कारण राजस्थान के चुनाव अभियान में बढ़त हासिल करने में संघर्ष करना पड़ रहा है। वहीं कांग्रेस ने पूरे जोश और एकता के साथ चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है। चार राज्यों में 2024 के चुनावों में एनडीए को चुनौती देने और आईएनडीएआई गठबंधन तैयार है।"

पायलट ने कहा कि कांग्रेस कार्य समिति की बैठक दिल्ली के बाहर, हैदराबाद, तेलंगाना में हुई, जो एक महत्वपूर्ण बदलाव का प्रतीक है। दो दिनों में कई रचनात्मक निर्णय लिए गए। संगठन के सदस्य राजस्थान में आगामी चुनावों में जीत हासिल करने की रणनीतियों पर गहन चर्चा की। पायलट ने कहा कि कर्नाटक और हिमाचल प्रदेश चुनावों में सफलता के बाद मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+