आज से शुरू हुई प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 2022, परीक्षा केंद्रों में किया गया आंशिक संशोधन

आज से शुरू हुई प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा 2022, परीक्षा केंद्रों में किया गया आंशिक संशोधन

जयपुर, 28 जून: राजस्थान में प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा-2022 का आयोजन आज से किया जाएगा। तीन दिन 6 पालियों में परीक्षा होगी। परीक्षा के पहले दिन आज से प्रदेश के 1681 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। कोटा जिला मुख्यालय के परीक्षा केंद्र में आंशिक संशोधन किया गया है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2022 का आयोजन आगामी 28, 29 एवं 30 जून को किया जायेगा।

Laboratory Assistant Direct Recruitment Examination-2022 organized from today

परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिए कलक्ट्रेट जयपुर के कक्ष संख्या 116 में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष नम्बर- 0141-2206699 रहेगा। जिला कलक्टर राजन विशाल ने बताया कि नियंत्रण कक्ष 26 से 27 जून तक प्रातः 9:30 बजे से सांय 6 बजे तक तथा 28, 29 एवं 30 जून को प्रातः 8 बजे से परीक्षा समाप्ति के उपरान्त समस्त कार्य पूर्ण होने तक संचालित रहेगा। इस परीक्षा से कुल 1012 पदों पर भर्ती होगी।

दो पारियों में होगी परीक्षा
प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा के प्रथम चरण का प्रथम पेपर 28 जून (मंगलवार) को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 12 बजे तक एवं प्रथम चरण का द्वितीय पेपर दोपहर 2.30 बजे से सांय 4.30 बजे तक आयोजित किया जायेगा। इसी परीक्षा का द्वितीय चरण का प्रथम पेपर 29 जून (बुधवार) को प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 12 बजे तक एवं द्वितीय पेपर दोपहर 2.30 बजे से सांय 4.30 बजे तक आयोजित किया जायेगा।

ये भी पढ़ें:- 'दिल्ली में पार्टी को मजबूत करे गहलोत, पायलट को होना चाहिए सीएम', प्रमोद कृष्णम ने कहा

30 जून को होगी अंतिम परीक्षा
प्रयोगशाला सहायक (भूगोल) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2022 का आयोजन 30 जून (गुरुवार) को प्रातः 9.30 बजे से अपरान्ह 12.30 बजे तक एवं प्रयोगशाला सहायक (गृह विज्ञान) संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा 30 जून को दोपहर 3.00 बजे से सांय 6.00 बजे तक आयोजित की जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+