केटीआर बोले, 'तेलंगाना में पूरा हुआ 'मावा नते मावा राज' का आदिवासी सपना
केटीआर ने कहा, 'एक अलग राज्य के गठन के बाद आदिवासियों के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव द्वारा कई विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गईं और अब वो पूरी हो रही हैं।'

तेलंगाना के नगरपालिका प्रशासन और शहरी विकास मंत्री केटी रामाराव ने सोमवार को कहा कि राज्य में आदिवासी समुदाय का लंबे समय से चला आ रहा सपना, 'मावा नते मावा राज' (मेरा गांव, मेरा शासन) तेलंगाना में एक वास्तविकता बन गया है।
केटीआर ने कहा, 'एक अलग राज्य के गठन के बाद, आदिवासियों के उत्थान के लिए मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव द्वारा कई विकासात्मक और कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गईं और अब वो पूरी हो रही हैं।'
केटीआर ने कहा कि राज्य भर में जल्द ही पोडू और लावणी पट्टा भूमि पर एक व्यापक अध्ययन किया जाएगा और साथ ही सभी पात्र आदिवासियों को भूमि पट्टे प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले में जल्द ही पोडू जमीन के पट्टों का वितरण भी शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दो एकड़ में बनने वाले गिरिजन भवन के निर्माण की आधारशिला भी जल्द ही रखी जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications