उपचुनाव हार के बाद जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का तंज, कांग्रेस को नकार रही है जनता

चंडीगढ़। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला ने कहाकि आदमपुर विधानसभा उपचुनाव के परिणाम से साबित हो गया कि प्रदेश की जनता कांग्रेस को लगातार नकार रही है। इस हार से कांग्रेस को उसकी औकाद का पता चल गया। डा. चौटाला रविवार को यहां पार्टी की ओर से धौज गांव में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

 JJPs national presidents taunt after the by-election defeat: The result has proved that the people of the state are constantly rejecting the Congress.

इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए डा. चौटाला ने कहाकि पार्टी ने अपने तीन साल के कार्यकाल में कुछ माह पहले हुए नगरपालिका और नगर परिषद के चुनावों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। इसी तरह पंचायत व उसके बाद होने वाले नगर निगम चुनाव में भी पार्टी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी।

उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस धरातल में जा रही है। देश व प्रदेश की जनता इसे लगातार नकार रही है। आदमपुर उपचुनाव का परिणाम सबके सामने है। उन्होंने कहा कांग्रेस के विरोध में हम पैदा हुए हैं और भाजपा के साथ हमारा पहले से नाता रहा है। डॉ. चौटाला ने कहा कि जेजेपी का कुनबा लगातार बढ़ रहा है। उन्हें पूरी उम्मीद है कि आने वाले चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। डा. चौटाला ने कहा फरीदाबाद जिले में डा. राजेश भाटिया के नेतृत्व में पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। इसका मुख्य कारण उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की लोकप्रियता व जनमानस का प्यार है। इस अवसर पर डॉ. चौटाला का जोरदार स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष राजेश भाटिया ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि कार्यकर्ता मजबूती से काम कर रहे हैं। भविष्य में मजबूती के साथ संगठन उभरकर सामने आएगा।

इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक हरिराम किराड़, अनिल किराडड़, डॉक्टर अकबर और पूर्व विधायक रमेश खटक, कृष्ण जाखड़, ठाकुर राजाराम, तेजपाल डागर, उमेश भाटी, नलिन हुड्डा, हरमीत कौर महिला जिला अध्यक्ष, जिला प्रवक्ता अनिल खुटेला, अमर सिंह दलाल, परवीन त्यागी, बेगराज नागर, हतम अधाना, जितेंद्र चौधरी, अमर नर्वत, दीपक चौधरी, हाजी करामात अली, प्रदीप चौधरी, अमर दलाल, श्याम सिंह, हाज़ी अख्तर, दिनेश डागर, रिछपाल लांबा, गजेंद्र भड़ाना, रवि शर्मा, कृष्ण कपासिया, राजेश रावत, अलकेश लांबा, विकाश चंदीला, ओमचंद डागर, राकेश गर्ग, सब्बीर, असगर टीकरी खेड़ा, श्वेता शर्मा, गीतांजलि अहलावत, सीमा सितोरिया, डालचंद सारण, संदीप पुरुषभान,रिंकल भाटिया विशाल भाटिया आदि मौजूद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+