झारखंड पर्यटन विभाग ने की नई पहल
पहाड़ों पर बसे नेतरहाट में अब पर्यटक होम स्टे भी कर सकेंगे। आदिम जनजाति समुदाय के बीच रहकर ग्रामीण व्यंजनों का आनंद उठा सकेंगे।

रांची,8 दिसंबर: पहाड़ों पर बसे नेतरहाट में अब पर्यटक होम स्टे भी कर सकेंगे। आदिम जनजाति समुदाय के बीच रहकर ग्रामीण व्यंजनों का आनंद उठा सकेंगे। मनोरंजन की भी व्यवस्था रहेगी। ग्रामीणों की आमदनी बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग ने यह पहल की है। होम स्टे के लिए पर्यटकों काे खपरैल मकान के एक कमरे का 800 से एक हजार और पक्के घर में रहने के लिए 1000-1500 रुपए किराया देना होगा।
डीसी भोर सिंह यादव ने कहा कि ग्रामीण पर्यटन परियोजना के तहत पहले चरण में नेतरहाट के सिरसी गांव का चयन किया गया है। नेतरहाट में हर साल हजारों की संख्या में पर्यटक आते हैं। नए साल में नेतरहाट आने वाले पर्यटकों को गांव में होम स्टे की सुविधा मिलेगी। साथ ही, आदिम जनजाति समाज के लोगों के बीच रहकर उनकी सभ्यता और संस्कृति काे नजदीक से देख सकेंगे। घरों काे पर्यटन विभाग की ओर से सजाया जा रहा है। सनसेट और सनराइज प्वाइंट की ओर जाने वाली सड़क के किनारे बने घर अब एक ही रंग में दिखेंगे। नए साल की शुरुआत में यहां नेशनल कॉन्क्लेव और राष्ट्रीय स्तर का मेला भी आयोजित करने की योजना है।
सिरसी गांव में 74 घर, सभी काे बनाया जा रहा आकर्षक: नेतरहाट के पंचायत सेवक सत्यम संकेत ने बताया कि सिरसी गांव से सनसेट और सनराइज का खूबसूरत दृश्य दिखता है। इस कारण यह जगह पर्यटकों को होम स्टे के लिए लुभाएगी। सिरसी में 74 घर हैं। पर्यटकों के लिए आरामदायक कमरों का निर्माण किया जा रहा है। मंगनोलिया सनसेट प्वाइंट जाने के रास्ते के सभी घरों को क्रीम और मैरून रंग से रंगा जा रहा है। बांस से घेरा जा रहा है। रास्ते ठीक किए जा रहे हैं। कोयल व्यू, मंगनोलिया सनसेट प्वाइंट, शैले हाउस, अपर घाघरी व लोवर घाघरी को विकसित किया जा रहा है। मुख्य सचिव और पर्यटन सचिव के निर्देश पर महुआडांड़ एसडीओ व बीडीओ ने स्थानीय मुखिया और ग्रामीणों के साथ बैठकें की हैं। अतिक्रमित रास्तों और जमीन को खाली कराने के लिए नोटिस दिया गया है।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता?












Click it and Unblock the Notifications