Jharkhand School Closed: झारखंड में कड़ाके की ठंड से छुट्टियां बढ़ीं, 5वीं तक के स्कूल 15 जनवरी तक रहेंगे बंद

झारखंड में इन दिनों प्रचंड ठंड का प्रकोप जारी है। रांची समेत राज्य के कई शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है।

Hemant Soren

रांची: झारखंड में इन दिनों प्रचंड ठंड का प्रकोप जारी है। रांची समेत राज्य के कई शहरों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। इसके चलते राज्य सरकार ने कक्षा 1 से 5 तक के स्टूडेंट को राहत देते हुए सभी स्कूल 15 जनवरी 2023 तक बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आदेश पर विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है। इससे पहले राज्य सरकार की ओर से 4 से 8 जनवरी तक कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए सभी स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया था।

कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों की छुट्टी, टीचर जाएंगे स्कूल

राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक 15 जनवरी तक कक्षा 1 से 5 तक के सभी सरकारी और प्राईवेट स्कूल में बच्चों की छुट्टी रहेगी, लेकिन इस दौरान सरकारी प्राथमिक विद्यालय में शिक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। टीचर स्कूल जाएंगे और स्कूली कार्य और ऑनलाइन डाटा एंट्री को संचालित रखेंगे।

छुट्टी के दौरान बच्चों का मिड डे मील रहेगा जारी

इसके साथ ही गरीब बच्चों के खाद्य सुरक्षा को लेकर सभी सरकारी और गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) विद्यालय मिड-डे मील भी जारी रखेंगे। स्कूल बंद रहने की अवधि के दौरान भी पोषक क्षेत्र के वर्ग 1 से 5 तक छात्रों के माध्यह्न भोजन पहले की तरह ही उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

डालटनगंज का न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री पहुंचा

राज्य के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रांची का न्यूनतम तापमान आज 10.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि डालटनगंज का न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जमशेदपुर का न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री, बोकारो का 7.1, चाईबासा का 8.2 डिग्री, देवघर का 7.9 डिग्री, गिरिडीह का 8.2, खूंटी का 4.2, रामगढ़ का 6.4 डिग्री और सिमडेगा का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+