Jharkhand: कोई बुजुर्ग पेंशन से न हो वंचित... CM सोरेन का सख्त निर्देश, 30 जून तक उपायुक्तों से मांगी रिपोर्ट

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी जिलों के उपायुक्तों को सख्त निर्देश दिए हैं कि कोई भी बुजुर्ग वृद्धावस्था पेंशन से वंचित नहीं होना चाहिए। उन्होंने इस संबंध में सभी उपायुक्तों को 30 जून तक राज्य सरकार को रिपोर्ट देने को कहा है।

उन्होंने ये निर्देश शुक्रवार को महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक सुरक्षा विभाग की समीक्षा के क्रम में दिया।

सीएम ने जताई चिंता
मुख्यमंत्री ने इस पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि राज्य के कुछ क्षेत्रों में दिव्यांगता के मामले बढ़ रहे हैं। लोगों में दिव्यांगता क्यों बढ़ रही है, इसका अध्ययन कराया जाए। साथ ही किन-किन क्षेत्रों में दिव्यांगता के मामले अधिक आ रहे हैं, इसकी मैपिंग कराने के निर्देश सभी उपायुक्तों को दिए ताकि इसे रोकने की दिशा में आवश्यक कदम उठाया जा सके।

Hemant Soren

राज्य में लगभग 11 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों का भवन बनाया जाना है। इसे लेकर उन्होंने सभी उपायुक्तों को जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही भवनों का निर्माण डीएमएफटी तथा सीएसआर फंड से कराने को कहा।

विभाग की ओर से बैठक में बताया गया कि राज्य में 95 दिव्यांगों को दिव्यांगता पेंशन से आच्छादित किया जा चुका है। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के तहत नौ लाख बच्चियों को इसका लाभ सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें 7 लाख 29 हज़ार बच्चियों को इस योजना से अब तक जोड़ा जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+