झारखंड में कोरोना को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, कोविड वैक्सीनेशन पर सरकार को जोर
झारखंड में वर्तमान में राज्य में कोरोना संक्रमित दो मरीज हैं. इनमें पूर्वी सिंहभूम और खूटी जिले केएक-एक मरीज कोरोना संक्रमित हैं. राज्य में अब तक 4,42,571 कोरोना संक्रमित मरीजमिल चुके हैं.

jharkhand coronavirus Update: विदेशों में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए देश समेत झारखंड में स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है. कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर सरकार भी गंभीर है. वहीं, राजधानी रांची के रिम्स में इसकी रोकथाम को लेकर तैयारी जोरों पर है. हर दिन होने वाले टेस्ट को भी बढ़ाया जा रहा है, वहीं, वैक्सीनेशन को भी बढ़ावा दिया जा रहा है. फिलहाल, राज्य में कोरोना के दो मरीज संक्रमित हैं
कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर सरकार ने रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंड और एयरपोर्ट तक शिविर की व्यवस्था की है. एक जनवरी, 2023 को बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, हटिया और रांची रेलवे स्टेशन के साथ ही बस स्टैंड पर कोरोना जांच शिविर लगाया गया. इस दौरान 31 लोगों की रैपिड एंटीजन टेस्ट किट से जांच की गयी. इनमें कोई भी व्यक्ति कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया.
राजधानी रांची के 42 केंद्रों पर मिल रहा टीकाराज्य में काफी कम लोग टीका लेने केंद्र पहुंच रहे हैं. मुश्किल से 15 से 20 फीसदी ही टीकाकरण हो पा रहा है. सोमवारको शहर में 42 और ग्रामीण इलाकों में 14 केंद्रों पर लोगों को कोरोना टीका दिया जारहा है.
शहर में 3,240 और ग्रामीण सेंटर पर 1,720 डोज उपलब्ध कराया गया है. जिलाप्रशासन की मानें, तो शहर में 18 प्लस के लोगों के लिए टीका उपलब्ध है. सभी कोसिर्फ को-वैक्सीन का टीका दिया जायेगा. वहीं, ग्रामीण इलाकों में किशोरों के लिए भीको-वैक्सीन का टीका उपलब्ध है.
फिलहाल, कोविशिल्ड वैक्सीन उपलब्ध नहीं है..झारखंडके लोगों को 3 नये एयरपोर्ट की मिलेगी सौगात, जानें राज्य में कुल हवाई अड्डों कीसंख्या.राज्य में दो कोरोना संक्रमितस्वास्थ्य विभाग की मानें, तो वर्तमान में राज्य में कोरोना संक्रमित दो मरीज हैं. इनमें पूर्वी सिंहभूम और खूटी जिले केएक-एक मरीज कोरोना संक्रमित हैं. राज्य में अब तक 4,42,571 कोरोना संक्रमित मरीजमिल चुके हैं. इसमें से 4,37,238 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. वहीं, 5,331 मरीजों कीमौत हो चुकी है.












Click it and Unblock the Notifications