Jharkhand: झारखंड सरकार अब मरीजों को उपलब्ध कराएगी एयर एंबुलेंस, कम रेट पर मिलेगी सुविधा

बताया गया कि राज्य सरकार अपना एयर एंबुलेंस रख रही है, जो स्टेट हैंगर में रहेगी। पर इसकी सेवा न केवल रांची से बल्कि देवघर, दुमका, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो व जमशेदपुर की हवाई पट्टी से भी मिलेगी।

Hemant Soren

रांची: झारखंड सरकार ने मरीजों के बेहतर चिकित्सीय सुविधा के लिए एयर एंबुलेंस की व्यवस्था करने का फैसला लिया है। सीएम हेमंत सोरेन 28 अप्रैल को एयर एंबुलेंस सेवा की शुरुआत करेंगे। इस सेवा के जरिए इमरजेंसी की स्थिति में मरीज को देश के अन्य अस्पतालों में बेहतर इलाज के लिए ले जाने की सुविधा मिलेगी। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद, लखनऊ और बनारस के लिए कम दर पर एयर एंबुलेंस मिलेगी। रांची, जमशेदपुर, धनबाद, देवघर, दुमका, गिरिडीह और बोकारो हवाईअड्डे से भी एयर एंबुलेंस की सुविधा मिलेगी।

नागर विमानन विभाग की ओर से कम दर पर एयर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सारी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। मरीजों और उनके परिजनों को एयर एंबुलेंस सेवा के लिए तीन घंटे पहले सूचना देनी होगी। नागर विमानन विभाग ने सिर्फ तीन घंटे की सूचना पर ही मरीजों के लिए एयर एंबुलेंस उपलब्ध कराने की व्यवस्था की है।

नागर विमानन विभाग के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मरीजों की सुविधा को लेकर राज्य सरकार अपना एयर एंबुलेंस रखेगी। ये एयर एंबुलेंस रांची के स्टेट हैंगर में रहेगी। लेकिन इसकी सेवा रांची के अलावा अन्य शहरां से भी मिलेगी। विभिन्न जिलों के मरीज नागर विमानन विभाग या संबंधित जिलों के उपायुक्त से संपर्क करेंगे। मरीजों के परिजन के आग्रह पर तीन घंटे के अंदर ही सेवा उपलब्ध करा दी जाएगी।

राज्य सरकार ने 24 घंटे सातों दिन एयर एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। बताया गया है कि पूर्व में अस्पतालों से संपर्क करने पर एयर एंबुलेंस दिल्ली या अन्य जगहां से आती थी। जिसके कारण छह से सात घंटे लग जाते थे। इसके लिए शुल्क भी अधिक लिया जाता था। अब तत्काल सेवा उपलब्ध हो सकेगी। वह भी रियायती दर पर सेवा उपलब्ध होगी। इसके प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+