Jharkhand News: सीएम सोरेन का आज बरहेट में होगा आगमन, युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र, देंगे करोड़ों की सौगात

बरहेट (साहिबगंज)। Jharkhand News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को बरहेट में करोड़ों रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। इस क्रम में वह युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे, साथ ही लोगों के बीच करोड़ों की परिसंपत्तियों का वितरण भी करेंगे।

बरहेट के सिमलढाप में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तमाम तैयारी पूरी कर ली है। सिमलढाप गांव के मैदान में दोपहर बाद 3:30 बजे सीएम का हेलीकाॅप्टर से आगमन होगा।

 CM Hemant Soren

कार्यक्रम स्थल पर मुख्य मंच के अलावा लोगों को बैठने के लिए पंडाल का निर्माण कराया गया है। प्रशासन की ओर से कई विभागों के स्टाल लगाए गए हैं, जहां जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी जाएगी।

मुख्यमंत्री यहां लगभग दो घंटे तक रहेंगे। वापसी में वह शाम 5:30 बजे पतना रवाना होंगे। सीएम यहां अपने आवास में रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर यहां पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री इस दौरान करोड़ो रुपये की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे और साथ ही करोड़ों मूल्य की परिसंपत्तियों का भी वितरण करेंगे।

सीएम हेमंत सोरेन मंगलवार को दोपहर 12:30 बजे पतना के कुंवरपुर फुटबाल मैदान पहुंचेंगे। यहां वह सरकारी परिसंपत्ति का वितरण कर जनसभा को संबोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री के भव्य स्वागत के लिए झामुमो कार्यकर्ता पंचायत से प्रखंड तक तैयारियों में जुटे हैं। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गुरु हेंब्रम ने बताया कि लोगों का हुजूम सीएम को सुनने पहुंचेगा। सीएम दोपहर 2:45 बजे रांची के लिए प्रस्थान करेंगे।

बीते दिन रविवार को मुख्‍यमंत्री सोरेन डुमरी उपचुनाव के मद्देनजर आइएनडीआइए गठबंधन से प्रत्याशी बेबी देवी का प्रचार करने डुमरी पहुंचे थे। इस दौरान उन्‍होंने जनता से बेबी देवी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

गौरतलब है कि कल यानि कि 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर डुमरी उपचुनाव के लिए मतदान होगा। इसमें बेबी देवी का मुकाबला एनडीए प्रत्‍याशी यशोदा देवी से है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+