Hemant Soren in Punjab: अमृतसर पहुंचे झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका

अमृतसर। झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री (Jharkhand Chief Minister) हेमंत सोरेन (Hemant Soren) बुधवार को अमृतसर पहुंचे और वहां पहुंचकर उन्होंने हरिमंदिर साहिब (Sri Harmandir Sahib)  में माथा टेका।

Hemant Soren

अमृतसर। झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री (Jharkhand Chief Minister) हेमंत सोरेन (Hemant Soren) बुधवार को अमृतसर पहुंचे और वहां पहुंचकर उन्होंने हरिमंदिर साहिब (Sri Harmandir Sahib) में माथा टेका। इसके बाद मुख्यमंत्री सोरेन ने सरबत के भले की अरदास भी की।

इस मौके पर मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि यह बहुत ही सौभाग्य की बात है कि उन्हें यहां आने का मौका मिला है।

उन्होंने आगे कहा कि यहां पर सभी जाति धर्म और राज्यों के लोगों को देखकर बेहद खुश हुई और किस तरह सभी लोग आपस में जुड़े हुए हैं और यहां पर सेवा भाव कर रहे हैं।

सोरेन ने कहा कि यह हमारा आपसी भाईचारा ही है कि हमें एक दूसरे के साथ जोड़े रखता है। झारखंड में भी काफी संख्या में पंजाबी लोग रहते हैं। वहां पर बहुत सारे गुरुद्वारा साहिब है । सोरेन ने बताया की वह भी अक्सर झारखंड स्थित गुरुद्वारे में माथा टेकने के लिए जाते हैं ।
सोरेन ने कहा कि यह हमारे समाज की खूबी है कि हम आपस में मिल जुल कर साथ में रहते हैं। हमारी सभ्यता , संस्कृति हमें यही सिखाती है। मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि मैं पहली बार यहां पर आए हूं।

इस दौरान झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भविष्य में झारखंड सरकार पंजाब के साथ तालमेल बनाकर पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए भी काम करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+