Jharkhand: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बेंगलुरु में विपक्षी दलों की बैठक के लिए रवाना हुए

रांची, 17 जुलाई (भाषा) झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विपक्षी दलों की दूसरी बैठक में शामिल होने के लिए सोमवार को बेंगलुरु रवाना हो गये।

न्यूनतम साझा कार्यक्रम पर काम शुरू करने और 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से एकजुट होकर मुकाबला करने के लिए संयुक्त योजना घोषित करने के वास्ते कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) सहित 26 विपक्षी दलों के वरिष्ठ नेताओं को दो दिवसीय बैठक के लिए आमंत्रित किया गया है। सोरेन का 18 जुलाई को रांची लौटने का कार्यक्रम है।

CM Hemant Soren,

पटना में 23 जून को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विपक्षी दलों की एकजुटता के लिए आयोजित पिछली बैठक में 15 दल शामिल हुए थे।
बैठक में जिन शीर्ष नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है उनमें कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अलावा महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे शामिल हैं।

कांग्रेस, जदयू, राजद, शिवसेना, एनसीपी, सपा, झामुमो, टीएमसी, भाकपा माले, माकपा, भाकपा, जम्मू-कश्मीर नेशनल फ्रंट, डीएमके, आप समेत 26 दल.
ये नेता रहेंगे मौजूद :
सोनिया गांधी, लालू प्रसाद, नीतीश कुमार, मल्लिकार्जुन खरगे, ममता बनर्जी, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, शरद पवार, हेमंत सोरेन, उद्धव ठाकरे, एमके स्टालिन, दीपंकर भट्टाचार्य, डी राजा, सीताराम येचुरी, महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्ला, अखिलेश यादव व अन्य.

इन मुद्दों पर चर्चा संभव
लोकसभा चुनावों के मद्देनजर विपक्षी गठबंधन के लिए एक साझा न्यूनतम कार्यक्रम बनेगा
एक उपसमिति बनाने का प्रस्ताव है, जो रैली, सम्मेलन व आंदोलन की रूपरेखा बनायेगी
राज्यों में लोकसभा सीटों के बंटवारे को तय करने की प्रक्रिया पर बन सकती है सहमति
विपक्षी नेता इवीएम के मुद्दे पर भी कर सकते हैं चर्चा, निर्वाचन आयोग को सुधारों का दे सकते हैं सुझाव।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+