Dumri Bypoll Result: डुमरी में जीत से जोश में CM हेमंत सोरेन, 'टाइगर' को भी किया याद

गिरिडीह जिले की डुमरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में शुक्रवार को झामुमो उम्मीदवार बेबी देवी ने आजसू पार्टी की उम्मीदवार यशोदा देवी को 17,000 से अधिक मतों से हराकर जीत हासिल की।

Dumri Bypoll Result: झारखंड के डुमरी में पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद उपचुनाव में बेबी देवी जीत गई हैं। उन्होंने आसजू नेता और एनडीए की उम्मीदवार यशोदा देवी को मात दी है। यहां पांच सितंबर को उपचुनाव के तहत मतदान कराए गए थे। बेबी देवी दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी हैं।

सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा, 'आज डुमरी उपचुनाव की प्रचंड जीत के लिए डुमरी विधानसभा की जनता और गठबंधन के समस्त नेताओं और कार्यकर्ताओं को अनेक-अनेक धन्यवाद, आभार और जोहार। डुमरी की यह प्रचंड जीत आगाज है 2024 का। जनता ने ठान लिया है कि झारखण्ड में सिर्फ जनतंत्र चलेगा, धनतंत्र नहीं। यहाँ सिर्फ और सिर्फ झारखण्डियों की सरकार चलेगी। भाजपा और आजसू के छल और अहंकार का अब झारखण्ड से सूपड़ा साफ होना तय है।'

CM Hemant Soren
सीएम ने आगे लिखा, 'आज डुमरी उपचुनाव में झामुमो (गठबंधन) प्रत्याशी स्व टाइगर जगरनाथ महतो जी की धर्मपत्नी आदरणीय भाभी माँ श्रीमती बेबी देवी जी को अपना स्नेह देने के लिए डुमरी विधानसभा की जनता को मैं पुनः अनेक-अनेक धन्यवाद और आभार करता हूँ। स्व टाइगर जगरनाथ दा के सपनों और अधूरे कार्यों को पूरा करने का काम करेगी यह झारखण्डी सरकार। हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे! स्व टाइगर जगरनाथ महतो अमर रहें! जय झारखण्ड!'

बता दें कि बेबी देवी ने आजसू पार्टी की उम्मीदवार यशोदा देवी को 17,000 से अधिक मतों से हराकर जीत हासिल की। अधिकारी ने बताया कि झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की उम्मीदवार को करीब 1,35,480 वोट मिले हैं जबकि राजग की उम्मीदवार यशोदा देवी को लगभग 1,18,380 वोट मिले हैं। विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' में झामुमो के शामिल होने के कारण वह (बेबी देवी) इसकी भी उम्मीदवार थी।

बेबी देवी झारखंड के पूर्व मंत्री जगरनाथ महतो की पत्नी हैं, जिनकी अप्रैल में मृत्यु होने के कारण डुमरी सीट पर उपचुनाव हुआ है। बेबी देवी ने अपनी जीत को महतो के प्रति 'सच्ची श्रद्धांजलि' करार दिया। महतो 2004 से इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।उपचुनाव के लिए मतदान पांच सितंबर को हुआ था। कुल 2.98 लाख पंजीकृत मतदाताओं में से 64.84 प्रतिशत ने वोट डाले थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+