PM आवास आवंटन नहीं किए जाने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जताई चिंता, 8 लाख घरों के लिए बात करें मंत्री

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा के दौरान राज्य के वंचित आठ लाख पीएम आवास को लेकर केंद्र सरकार के स्तर से कोई कार्यवाही नहीं नहीं किए जाने की अधिकारियों से जानकारी मिलने पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम से कहा कि वह झारखंड के जरूरतमंदों के लिए आठ लाख आवास आवंटन कराने के लिए नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री से मिलकर पूरी बात रखें।
सीएम सोरेन ने विभागीय अधिकारियों से कहा कि किन्ही कारणों से लंबित पीएम आवास की प्रक्रिया को जल्द पूरा करें। उन्होंने राज्य में लक्ष्य के अनुरूप 2024 तक पात्र लाभुकों को पीएम आवास से आच्छादित करने की दिशा में कार्य करें। सीएम ने कहा कि उनकी सरकार लगातार राज्य के विकास और जनहित के कार्यों में तेजी लाने के प्रयास में जुटी हुई है। सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक रोजगार सृजन हो सके इसके लिए राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस), दीदी बाड़ी योजना, पलाश मार्ट, मनरेगा अंतर्गत संचालित अन्य योजना सहित ग्रामीण विकास से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की एवं अधिकारियों को कई महत्त्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए। दस दौरान मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, सीएम की प्रधान सचिव वंदना दादेल, सीएम के सचिव विनय कुमार चौबे, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव चंद्रशेखर, मनरेगा आयुक्त राजेश्वरी बी. सहित अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Jharkhand,

50 हजार एकड़ भूमि पर पौधारोपण
मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के कल्याण और उनकी आय में वृद्धि करने के लिए संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना के लक्ष्य को बढ़ाकर अब 50 हजार एकड़ भूमि पर पौधारोपण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा कियोजना के लाभुकों को उनके जरूरत के अनुसार पौधे प्रदान दें ताकि उनके आई में वृद्धि हो सके।

नवंबर 2024 तक एक लाख कूप निर्माण का लक्ष्य
मुख्यमंत्री ने बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना के तहत नवंबर माह 2024 तक राज्य में एक लाख सिंचाई कूप निर्माण किए जाने का लक्ष्य के साथ कार्य किए जाने निर्देश दिया। बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना की सामग्री मद में भुगतान की अद्यतन स्थिति की जानकारी रखी गई। निर्णय लिया गया कि अब मनरेगा अंतर्गत बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना के सामग्री मद में राज्य सरकार 50 हजार की राशि आवंटित करेगी। सिंचाई कूप के निर्माण होने से किसानों को सालों भर फसल उत्पादन के लिए पानी की कमी नहीं होगी। हमारी सरकार का संकल्प है कि राज्य के किसानों की आय में अधिक से अधिक वृद्धि की जा सके।

मानसून सत्र में सात मंत्री देंगे मुख्यमंत्री के विभागों का जवाब
झारखंड विधानसभा का मानसून 28 जुलाई से चार अगस्त तक आहूत है। सत्र के दौरान विधानसभा में मुख्यमंत्री के विभागों से जुड़े सवालों का जवाब देने की जिम्मेदारी सात मंत्रियों को दी गई है। इस संबंध में मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी है।

10 हजार गांव में खेल मैदान शीघ्र बनाने के निर्देश
सीएम सोरेन ने कहा कि वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना के तहत सरकार हर पंचायत में खेल मैदान बना रही है। इस योजना के तहत ग्रामीण युवक-युवतियों के अंदर की खेल प्रतिभा को निखारने का कार्य राज्य सरकार कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राज्य के गांव-गांव में खेल मैदान बनाए जाएं। राज्य के 10 हजार विभिन्न ग्रामों में वीर शहीद पोटो हो योजना के तहत खेल मैदान बनाए जाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ें।

राज्य के होनहार युवाओं को निशुल्क कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए मुख्यमंत्री सारथी योजना का शुभारंभ सीएम हेमंत सोरेन शनिवार को करेंगे।युवाओं के लिए शुरू हो रहे मुख्यमंत्री सारथी योजना का लाभ सभी वर्ग के युवा निशुल्क ले सकेंगे। इस योजना के अंतर्गत बिरसा एवं रोजगार प्रोत्साहन भत्ता और परिवहन भत्ता वितरण शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री सारथी योजना की मदद से राज्य के युवा अपने अंदर छुपी हुई प्रतिभा को निखार का स्वावलंबन का मार्ग बिरसा केंद्र के माध्यम से प्रशस्त कर सकेंगे।

रांची विश्वविद्यालय के मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम, श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता मौजूद रहेंगे।पहले चरण (2023- 24) में राज्य के 80 प्रखंडों में योजना शुरू होगी। आने वाले दिनों में राज्य के सभी प्रखंडों में बिरसा योजना संचालित किया जाएगा। युवा अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-123-3444 पर निशुल्क कौशल प्रशिक्षण के लिए संपर्क कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+