कौन होंगे झारखंड के नए DGP, जानें किन 06 अधिकारियों के नाम भेजे गए UPSC

रांची, 10 सितंबर: झारखंड सरकार ने नए पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) की बहाली को लेकर औपचारिकताएं शुरू कर दी है। राज्य सरकार की तरफ से डीजी पैनल के अधिकारियों के छह नाम केंद्रीय लोक सेवा आयोग को भेजे गये हैं। इसमें से सरकार को तीन नामों की अनुशंसा यूपीएससी की तरफ से की जायेगी।

Jharkhand: Central Public Service Commission sent the names of six IPS officers

डीजीपी नीरज सिन्हा का कार्यकाल फरवरी 2023 में खत्म हो रहा हैं। इसके बाद नए डीजीपी को लेकर गृह विभाग ने झारखंड एसएन प्रधान, अजय कुमार सिंह, अनिल पालटा, अनुराग गुप्ता, प्रशांत सिंह और आरके मलिक का नाम भेजा है। गृह विभाग की तरफ से कहा गया है कि एसएन प्रधान राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन विभाग में महानिदेशक के पद पर पदस्थापित हैं।

झारखंड पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन में डीजी अजय कुमार सिंह, डीजी प्रशिक्षण के पद पर अनुराग गुप्ता, डीजी रेल के पद पर अनिल पालटा पदस्थापित हैं। वहीं, अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर प्रशांत सिंह और आरके मल्लिक पदस्थापित हैं। डीजीपी नीरज सिन्हा का कार्यकाल 11 फरवरी 2023 को समाप्त होगा।

12 फरवरी 2022 को नीरज सिन्हा को एक्सटेंशन दिया गया था। वे 31 जनवरी 2022 को रिटायर होनेवाले थे। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना में सुप्रीम कोर्ट के वर्ष 2018 के आदेश का हवाला दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि डीजीपी, केंद्रीय कैबिनेट सचिव सहित कई महत्वपूर्ण पदों का कार्यकाल दो साल का होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+