CM Hemant Soren की अध्यक्षता में आज होगी झारखंड कैबिनेट की बैठक, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
रांची: झारखंड कैबिनेट की बैठक को लेकर मंत्रालय ने सूचना जारी कर दी है। जारी सूचना में मुताबिक आज सोमवार को झारखंड कैबिनेट की बैठक झारखंड मंत्रालय में होगी। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे। कैबिनेट की इस बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे. यह बैठक प्रोजेक्ट भवन में अपराह्न 4 बजे से शुरू होगी।
बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मंजूरी मिल सकता है। मुख्यमंत्री जनहित को लेकर कई बड़े फैसले ले सकते हैं। डुमरी विधानसभा के उपचुनाव को लेकर भी फैसले लिया जा सकता है।

रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक चोरी की घटना को अंजाम दिया है। अरगोड़ा के अशोकनगर में चोरों ने एक फ्लैट को निशाना बनाते हुए चोरी की है।
चतरा के प्रतापपुर प्रखंड के डुमरवार पंचायत के ग्रामीणों ने अपने मां से बिछड़े हिरण के बच्चे को पकड़ कर वन विभाग को सौंप दिया। वन विभाग के अधिकारीयों ने हिरण के बच्चे को बेहतर लालन पालन के लिए हजारीबाग नेशनल पार्क पहुंचा दिया गया है।
झारखंड में 25 जून से मानसून ने दस्तक दे दी है। झारखंड के हर जिले में बीते 24 घंटों में जमकर बारिश हई। वहीं, राजधानी रांची समेत अन्य जिलों पर रविवार (25 जून) को मौसम में गिरावट दर्ज किया गया है।
पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के उद्घाटन 27 जून यानी कल होना है. और उद्घाटन के पहले ही खिड़की-गेट का शीशा टूट गया है. पटना से रांची के बीच रविवार (25 जून) को तीसरे ट्रायल के दौरान झारखंड के बरकाकाना स्टेशन के पास यह घटना घटी.
पटना-रांची के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन 27 जून यानी कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेंगे. यह ट्रेन पटना से हटिया तक चलेगी. रविवार (25 जून) को पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस का तीसरा और अंतिम ट्रायल रन भी कर लिया गया है.












Click it and Unblock the Notifications