Jharkhand: रांची के पहाड़ी मंदिर को अतिक्रमण से बचाने के लिए होगा चारदीवारी का निर्माण

राजधानी की शान पहाड़ी मंदिर को बचाने व सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को पहाड़ी मंदिर विकास समिति की बैठक करते हुए उन्होंने कहा कि अतिक्रमण से बचाने के लिए परिसर को चहारदीवारी का निर्माण कराया जाए

Hemant Soren

रांची: राजधानी की शान पहाड़ी मंदिर को बचाने व सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। अतिक्रमण से पहाड़ी मंदिर को मुक्त करने की दिशा में उपायुक्त ने कई निर्णय लिए हैं। इसमें शुक्रवार को पहाड़ी मंदिर विकास समिति की बैठक करते हुए उन्होंने कहा कि अतिक्रमण से बचाने के लिए परिसर को चहारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा।

इस पर समिति के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श किया गया। मंदिर परिसर क्षेत्र में अतिक्रमण पर विचार-विमर्श करते हुए उपायुक्त ने मंदिर क्षेत्र की भूमि का अंचल अधिकारी, शहर को सर्वे कराने का निर्देश दिया ताकि पहाड़ी मंदिर परिसर की सुरक्षा एवं अतिक्रमण से बचाव के लिए चहारदीवारी निर्माण कार्य कराया जा सके। साथ ही उपायुक्त ने मंदिर परिसर एवं आस-पास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा ना हो इसे लेकर लगातार गश्ती एवं नजर रखने का निर्देश दिया।

उपायुक्त ने साथ ही मंदिर परिसर क्षेत्र में टीओपी बनाने का प्रस्ताव तैयार करने का निदेश उपायुक्त द्वारा दिया गया। उपायुक्त ने पहाड़ी मंदिर में हो रहे भू-स्खलन के रोकथाम के लिए मंदिर एवं इसके आस-पास के क्षेत्र का सर्वे कराने का निदेश दिया। उपायुक्त द्वारा निर्माण एजेंसी से होने वालें खर्च का अनुमान लगाने का भी निर्देश दिया गया।

उपायुक्त द्वारा सुरक्षा कर्मी के रिक्त पद हेतु होमगार्ड रखने की बात कही गयी कहा ताकि मंदिर में आने वाले भक्तों को कोई परेशानी न हो। उपायुक्त द्वारा मंदिर समिति के आमदनी और खर्च के बारे में भी जानकारी ली गयी। बैठक के दौरान दुर्गा मंदिर जीर्णोद्धार एवं मुख्य पुजारी रूम की मरम्मति पर भी चर्चा की गयी। उपायुक्त द्वारा ध्वनि विस्तारक यंत्र द्वारा तय पैमाने पर भजन बजाने की चर्चा की गई, उन्होंने कहा कि आमजन को परेशानी न हो इसका ख्याल रखें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+