झारखंड- गुमला में बनी 18 फीट ऊंची भगवान बिरसा मुंडा की फाइबर की प्रतिमा का 15 को अनावरण
रांची,13 नवंबर- साकची आई अस्पताल के सामने ट्राइएंगुलर पार्क को बिरसा मुंडा चौक के तौर पर विकसित किया जा रहा है। यहां 18 फीट ऊंची भगवान बिरसा की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। यह प्रतिमा गुमला से मंगाई गई है। जुगसलाई विध
रांची,13 नवंबर- साकची आई अस्पताल के सामने ट्राइएंगुलर पार्क को बिरसा मुंडा चौक के तौर पर विकसित किया जा रहा है। यहां 18 फीट ऊंची भगवान बिरसा की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। यह प्रतिमा गुमला से मंगाई गई है। जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने गुमला के कलाकार दिलेश्वर लोहरा से बिरसा मुंडा की आदम कद की प्रतिमा का निर्माण कराया है। यह जमशेदपुर के इतिहास में पहला मौका होगा जब शहर के मुख्य स्थान पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा को स्थापित किया जा रहा है। प्रतिमा फाइबर से बनाई गई है।

प्रतिमा के साथ ही आसपास के क्षेत्र को पार्क के तौर पर विकसित किया गया है। प्रतिमा को स्थापित करने के लिए स्मारक समिति ने आंदोलन चलाया था। साकची गोलचक्कर पर स्थापित करने की मांग की जा रही थी। प्रतिमा का अनावरण झारखंड के स्थापना दिवस 15 नवंबर पर राज्य के आदिवासी कल्याण व परिवहन मंत्री चंपई सोरेन, विधायक मंगल कालिंदी और टाटा स्टील के उपाध्यक्ष चाणक्य चौधरी करेंगे।
कई दौर की हुई वार्ता, तब जाकर प्रतिमा पर बनी सहमति
साकची गोलचक्कर पर बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर मंगल कालिंदी, स्मारक समिति के सदस्यों व टाटा स्टील के अधिकारियों के साथ कई बार वार्ता हुई। विधायक मंगल कालिंदी ने बताया कि टाटा स्टील प्रतिमा को दोमुहानी में स्थापित करने का सुझाव दिया था। वे चाहते थे कि साकची में प्रतिमा को स्थापित की जाए, जिस पर सहमति बनी।
"साकची में बिरसा चौक बन रहा है। इसके लिए हमने अपने स्तर से गुमला से धरती आबा का प्रतिमा का निर्माण कराया है। कई दौर की वार्ता के बाद यह सपना पूरा हुआ है। झारखंडवासियों के लिए गर्व की बात है। स्मारक समिति के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत बाबू नाग का योगदान सबसे ज्यादा रहा है।"
-मंगल कालिंदी, विधायक, जुगसलाई।












Click it and Unblock the Notifications