पलवल में 20 नवंबर को आयोजित होगा झलकारी बाई जयंती समारोह, सीएम खट्टर करेंगे शिरकत

Haryana News: हरियाणा सरकार ने संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रचार प्रसार योजना के तहत महान संतों और महापुरुषों के साथ-साथ वीर-वीरांगनाओं की शिक्षाओं और संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। इसी श्रृंखला में 20 नवंबर को पलवल में राज्यस्तरीय झलकारी बाई जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा।

पलवल में आयोजित राज्यस्तरीय झलकारी बाई जयंती समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भारत की सम्पूर्ण आजादी के सपने को पूरा करने के लिए अपना सर्वोच्च न्योछावर करने वाली वीरांगना झलकारी बाई का देश सदैव ऋणी रहेगा।

Manohar Lal Khattar

वीरांगना झलकारी बाई रानी झांसी लक्ष्मीबाई की सेना में एक बड़ी ओहदेदार थीं और प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने अपने जीवन की बाजी लगाकर देश के लिए महान बलिदान दिया। उम्र के मात्र 27-28 बसंत देखने के बावजूद झलकारी का शौर्य भारतीय महिलाओं के हिस्से आया ऐसा गौरव है, जिसकी चमक आज भी बरकरार है।

सीएम खट्टर ने इस दौरान कहा कि जो समाज एवं राष्ट्र अपने शहीदों का सम्मान करता है और सदैव उनके कल्याण के प्रति सजग रहता है, वह समाज सदा समृद्धि और प्रगति की ओर अग्रसर होता है। हमें सदा अपने शहीदों को सम्मान के साथ याद रखना होगा। राष्ट्र की रक्षा, एकता एवं अखंडता को कायम रखने के लिए हमारे वीर सैनिकों और देशभक्तों ने जो शहादत दी है।

हमारा राष्ट्र उनका सदा ऋणी एवं कृतज्ञ रहेगा। उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा संत महापुरुष सम्मान एवं विचार प्रचार प्रसार योजना के तहत अब तक प्रदेशभर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य सर्व समाज के महान संत महात्माओं का सम्मान करना और उनके द्वारा समाज हित में किए गए कार्यों को समाज के सामने प्रस्तुत करना है।

सरकार इन महापुरुषों के पदचिन्हों पर चलकर आम आदमी के लिए काम कर रही है। यह सरकार सत्ता भोगने की बजाए समाज के अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रयासरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+