Haryana: जननायक जनता पार्टी ने अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में किया विस्तार, 17 पदाधिकारी लिस्ट की जारी
Haryana News: जननायक जनता पार्टी ने अपने संगठन की पुनर्गठन प्रक्रिया के तहत 17 पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। जेजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला और डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से विचार-विमर्श के बाद यह फैसला लिया।
इस दौरान जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ, अजय सिंह चौटाला ने अल्पसंख्यक सेल में एक जिला संयोजक सहित 17 पदाधिकारियों की नियुक्तियों की सूची जारी की हैं। जानकारी के मुताबिक, जेजेपी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में प्रदेश महासचिव के पद पर सिरसा निवासी बलवीर सिंह को नियुक्त किया गया हैं।

इतना ही नहीं, प्रदेश सचिव के पद पर पलवल निवासी आवेश खान और नूंह निवासी साहुन खान तथा प्रदेश सहसचिव के पद पर फरीदाबाद निवासी खुर्शीद अल्वी को नियुक्त किया हैं। जेजेपी ने कैथल जिले में बलविंद्र को अल्पसंख्यक सेल का जिला संयोजक बनाया हैं।
इनके अलावा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में टोहाना में अवतार सिंह, गुहला में भूपेंद्र सिंह, कलायत में नजीर खान, कैथल में सुरेंद्र गिल, पूंडरी में गुलाब सिंह, बहादुरगढ़ में फरीद आलम, बादली में विक्रम चौहान, महम में सलीम खान भराना, गढ़ी सांपला किलोई में सलीम खान धमर, कलानौर में अमित और रोहतक में मनीष हलका अध्यक्ष होंगे।












Click it and Unblock the Notifications