JJP ने किया ग्रामीण क्रिकेट कॉस्को टूर्नामेंट का आयोजन, जानिए क्या है उद्देश्य

Haryana News: युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से जननायक जनता पार्टी (JJP) ने देश की सबसे बड़ी ग्रामीण क्रिकेट कॉस्को टूर्नामेंट का आयोजन किया है। इस टूर्नामेंट का शुभारंभ बुधवार 3 जनवरी को जेजेपी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला और विधायक नैना चौटाला ने सिरसा के रिसालियाखेड़ा गांव में किया।

क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ पर दिग्विजय चौटाला ने कहा कि यह प्रतियोगिता देश की सबसे बड़ी ग्रामीण आंचल की प्रतियोगिता है, जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना है। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से जहां युवाओं को अपनी प्रतिभा दर्शाने का अवसर मिलेगा, वहीं बड़े पुरस्कारों से उनका मनोबल भी बढ़ेगा।

Digvijay Singh Chautala

इस दौरान दिग्विजय ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। तो वहीं, जेजेपी विधायक नैना सिंह चौटाला ने खिलाड़ियों को खेलों और आगे बढ़ो का मंत्र देते हुए कहा कि खेलों के माध्यम से युवा राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना व अपने राष्ट्र का नाम चमका सकते हैं।

कहा कि युवाओं की प्रतिभा को तराशने के उद्देश्य से ही जेजेपी ने ग्रामीण युवाओं के लिए ये बड़ा मंच प्रदान किया है। इससे पहले इतनी बड़ी कभी भी ग्रामीण स्तर पर क्रिकेट कॉस्को टूर्नामेंट नहीं हुई है। बता दें कि इस क्रिकेट टूर्नामेंट में करीब 208 टीमें भाग ले रही हैं। इस टूर्नामेंट में विजेता टीमों को लाखों रुपए के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

इतना ही नहीं, उन्होंने कहा कि मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहने वाले खिलाड़ी को बुलेट बाइक से सम्मानित किया जाएगा। आगामी 15 जनवरी को इस प्रतियोगिता का समापन गांव चौटाला में होगा जिसमें, अनेक प्रसिद्ध पंजाबी कलाकारों के अलावा भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे वीरेंद्र सहवाग व युवराज सिंह आदि बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+