Jammu News: जम्मू की स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल, AAP ने कहा- यहां टार्च की रोशनी में होती है सर्जरी
आम आदमा पार्टी ने जम्मू में स्वास्थ्य सुविधाओं पर सवाल उठाए है। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा है कि यहां अस्पतालों में हालत ये हैं कि डॉक्टरों को टार्च की रोशनी में ऑपरेशन करना पड़ता है।

Jammu News: आगामी विधानसभा चुनाव की संभावना को देखते हुए जिला में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता सक्रिय हो चुके हैं। आए दिन जन संपर्क कार्यक्रम में नेता अपनी नीतियों को जनता के बीच में ले जा रहे हैं। सोमवार डोगरा स्वाभिमान संगठन के चेयरमैन एवं पूर्व सांसद चौधरी लाल सिंह ने बसोहली के नगरोटा में जागरूकता रैली का आयोजन किया।
खत्म की जा रही विशेष पहचान
लाल सिंह ने लोगों को जम्मू को अलग राज्य बनाने के लिए उनके द्वारा शुरू की गई मुहिम में एकजुट होकर साथ देने की अपील की। लाल सिंह ने कहा कि अब जम्मू कश्मीर की समस्या का स्थायी हल जम्मू अलग राज्य बनने से ही है। इसीको लेकर वो एक साल से लगातार मुहिम शुरू किए हुए हैं। बड़ी संख्या में लोग उनसे जुड़ते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां मौजूदा सरकार अपनी उपलब्धियां गिनाने में लगी है, जबकि सच्चाई यह है कि जम्मू के लोग अपनी विशेष डोगरा पहचान खत्म की जा रही है, जो एक साजिश के तहत है। जहां के युवाओं को नौकरी के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। आवेदन करने पर भी नौकरी नहीं मिल रही है।
स्वास्थ्य सुविधाओं में हो सुधार- AAP
वहीं आदमी पार्टी ने जम्मू कश्मीर में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग की है। आप के महासचिव फैयाज कर्नाही ने आरोप लगाया कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाएं इतनी बेहतर नहीं हैं, जितने दावे किए जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कश्मीर के द्रुगमुल्ला में डाक्टरों ने टार्च की रोशनी में सर्जरी की है जो यह दर्शाता है कि सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुविधाएं नहीं दी हैं और इसे नजरअंदाज किया जा रहा है। कर्नाही का कहना है कि स्वास्थ्यएक अहम क्षेत्र होता है जिसके साथ लोगों की जिंदगियां जुड़ी होती हैं, लेकिन सरकार इसकी तरफ बिलकुल ध्यान नहीं दे रही। प्रदेश में डाक्टरों की कमी है। स्वास्थ्य संस्थानों में उचित बुनियादी ढांचा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications