आप सांसद सुशील रिंकू ने किया खिलाड़ियों का सम्मान, कहा- खेल में नंबर वन प्रदेश बनाने के लिए वचनबद्ध

जालंधर: मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार राज्य को खेल के क्षेत्र में देश का नंबर वन प्रदेश बनाने के लिए पूरी तरह से वचनबद्ध है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए पंजाब सरकार की तरफ से कई प्रयास किया जा रहे हैं।

यह विचार जालंधर के लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने पंजाब टेबल टेनिस एसोसिएशन की तरफ से आयोजित पंजाब स्टेट रैंकिंग टूर्नामेंट के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित करने के बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

Punjab Government

रिंकू ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से जहां राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार दिए जा रहे हैं, वहीं आम लोगों के बीच स्पोर्ट्स कल्चर पैदा करने के लिए खेड़ा वतन पंजाब दिया का आयोजन शुरू किया गया है। इस महा खेल आयोजन का सीजन 2 मंगलवार को बठिंडा में शुरू हो रहा है।

इस खेल मुकाबले में हर वर्ग के लोग शामिल होते हैं और विजेताओं को पुरस्कृत किया जाता है। युवाओं से खेल के क्षेत्र में आगे आने का आग्रह करते हुए रिंकू ने कहा कि इससे न सिर्फ उन्हें अपने करियर में फायदा होगा बल्कि यह उनके चौतरफा विकास के लिए लाजमी है।

पंजाब टेबल टेनिस एसोसिएशन की तरफ से करवाए गए इस आयोजन के लिए उन्होंने संगठन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को नए-नए अवसर प्रदान करते हैं। इसलिए इस तरह के खेल आयोजन होते रहने चाहिए। उन्होंने संगठन को भविष्य में इस तरह की खेल आयोजन करवाने के लिए भरपूर सहयोग का आश्वासन दिया।

इसके बाद उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर प्राणनाथ चढ़ा, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य नासिर सलमानी, पंकज शर्मा, विजय गुप्ता, विकास महाजन, गगन बाहरी, सुमित बाहरी, चंदन शर्मा व अन्य गणमान्य ने उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+