जैन मूर्ति मामला: AAP सांसद ने लिखी गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी, जल्द जांच की मांग उठाई
आम आदमी पार्टी के पूर्व पश्चिम सचिव सचिन जैन ने जैन मंदिर मामले को लेकर गृहमंत्री को एक पत्र लिया है। जिसमें उन्होंने मंदिर की पौराणिकता का जिक्र करते इसे संरक्षित किए जाने की मांग की है।

आम आदमी पार्टी के पूर्व पश्चिम सचिव सचिन जैन ने बताया कि बीते दिनों हांसी में घटित हुए सारे वृतांत की जानकारी लेने के बाद आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सदस्य ने बेहद खेद व्यक्त किया और जैन समाज की भावनाओ को देखते हुए देश के गृहमंत्री से जांच कर न्याय की मांग की है। सांसद सुशील गुप्ता ने चिट्ठी के माध्यम से पूरा मामला देश के गृहमंत्री को सौंपा और मांग की है कि पूरे प्रकरण में पुलिस की संदिग्ध भूमिका की जांच की जाए और निस्पक्षता के साथ जांच उपरांत दोषियों की सजा भी दी जाए।
आस्था से ना होने पाए खिलवाड़
सांसद ने इस बात पर भी दुख व्यस्त किया की देश की धरोहर को अगर देश के रक्षक की ही नष्ट करेंगे तो आम जन का पुलिस पर विश्वाश कैसे रहेगा,उक्त प्रतिमा के प्राप्त होते ही पुलिस प्रशासन को इसे मालखने में जमा करवाना चाहिए था और पुरातत्व विभाग को सूचना दे जांच करवानी चाहिए थी, परंतु इसके विपरित इसे बिना जांच के अपने स्तर पर नष्ट करना किसी और बात का इशारा करता है, किसी भी स्तर पर किसी भी धर्म किसी भी व्यक्ति की आस्था से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा।
हांसी विधायक मौन
जैन ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सांसद व इसके सभी सदस्य इस समय जैन समाज व है पीड़ित वर्ग के साथ खड़े है, इस से पूर्व भी सांसद भिन्न भिन्न विषयों पर निरंतर जिले की आवाज उठाते रहे है। उन्होंने हांसी के श्याम मंदिर चोरी प्रकरण की मांग भी संसद में उठाई थी। पूर्व जिला अध्यक्ष संजय बूरा व प्रवक्ता वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि यह बेहद दुख का विषय है कि उक्त विषय को केवल आम आदमी पार्टी ही उठा रही है और बाकी दल चुप्पी साधे बैठे, हिसार जिले से उपमुख्यमंत्री दुष्यंत है, दो मंत्री मौजूद है, बतौर विधायक हांसी से विनोद भ्याना है, परंतु सभी ने इस विषय पर मौन धारण किया हुआ है।
आम आदमी पार्टी इन सभी से मांग करती है कि चल रहे हरियाणा विधान सभा सत्र में इस विषय को उठाया जाए। इस मौके पर पूर्व प्रदेश सह संगठन मंत्री, पूर्व पश्चिम हरियाणा सचिव सचिन जैन, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जोन अध्यक्ष सुभाष कुंडू, पूर्व जोन संयुक्त सचिव सुमित शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष संजय बूरा, पूर्व जिला प्रवक्ता वीरेंद्र शर्मा, पूर्व युवा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र नरवाल, पूर्व हिसार हल्का अध्यक्ष सचिन ग्रोवर, जगदीश तायल व अन्य आप नेता मौजूद रहे।












Click it and Unblock the Notifications